ब्रेकिंग

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात का खुलासा, करीब 80 हजार रुपये का माल बरामद; एक आरोपी फरार हटा। थाना हटा क्षेत्र

घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

एक माह से चल रहे हरे राम महामंत्र संकीर्तन का हुआ समापन, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

3 किलो 935 ग्राम अवैध गांजा के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार : दमोह। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दमोह कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 किलो 935 ग्

Jankranti Express

Tue, Aug 18, 2026

3 किलो 935 ग्राम अवैध गांजा के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

3 किलो 935 ग्राम अवैध गांजा के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

दमोह। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दमोह कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 किलो 935 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है।

3 किलो 935 ग्राम अवैध गांजा के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में मुखबिर सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया था। इसी दौरान 17 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उत्कृष्ठ स्कूल के सामने दमोह में अवैध मादक पदार्थ रखा गया है।

3 किलो 935 ग्राम अवैध गांजा के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राजेन्द्र, पिता भूरलाल मिश्रा, उम्र 34 वर्ष, निवासी नेनधरा थाना बण्डा, जिला सागर तथा जूली साहू, पति राजेन्द्र मिश्रा, उम्र 36 वर्ष, निवासी रेडाकुल, जिला संभलपुर, ओडिशा, हाल निवासी नेनधरा थाना बण्डा, जिला सागर को पकड़ा।

तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 3 किलो 935 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये आंकी गई, बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना कोतवाली दमोह में अपराध क्रमांक 731/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

जब्त सामग्री: 3 किलो 935 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, कीमत करीब 60 हजार रुपये।

सराहनीय भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार, उपनिरीक्षक नीतेश जैन, प्रधान आरक्षक अभिषेक चौबे, आरक्षक नरेन्द्र पटेरिया, आरक्षक आकाश पाठक एवं म.आर. साक्षी सांडिल्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें