ब्रेकिंग

घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

एक माह से चल रहे हरे राम महामंत्र संकीर्तन का हुआ समापन, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

जबलपुर नाका के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार मां-बेटे की मौत दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के चिरई

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

दमोह में बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य अर्चना गुप्ता का औचक निरीक्ष : दमोह। मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य अर्चना गुप्ता ने दमोह पहुंचकर विभिन्न शिक्षण संस्थानों का औचक निरीक

Jankranti Express

Thu, Aug 20, 2026

दमोह में बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य अर्चना गुप्ता का औचक निरीक्षण, स्कूलों को दिए दिशा-निर्देश

दमोह में बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य अर्चना गुप्ता का औचक निरीक्षण, स्कूलों को दिए दिशा-निर्देशदमोह में बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य अर्चना गुप्ता का औचक निरीक्षण, स्कूलों को दिए दिशा-निर्देश

दमोह। मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य अर्चना गुप्ता ने दमोह पहुंचकर विभिन्न शिक्षण संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सेंट जॉन्स स्कूल, मदरसे और जेबी स्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्कूलों में साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

दमोह में बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य अर्चना गुप्ता का औचक निरीक्षण, स्कूलों को दिए दिशा-निर्देशदमोह में बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य अर्चना गुप्ता का औचक निरीक्षण, स्कूलों को दिए दिशा-निर्देश

आयोग की सदस्य ने स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ गीत के आयोजन को लेकर भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शिकायत पेटी की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कहा कि शिकायत पेटी ऐसी जगह पर हो, जहां शिकायतकर्ता की गोपनीयता बनी रहे और उस पर लगे कैमरे की सीधी निगरानी न हो।

इस दौरान उन्होंने शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) सहित बाल सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी। बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की अनुचित घटना की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत तत्काल कार्रवाई और शिकायत की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

औचक निरीक्षण के दौरान आयोग की सदस्य ने स्कूलों में बाल अधिकारों, सुरक्षा, स्वच्छता और शिकायत निवारण से जुड़ी व्यवस्थाओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें