माईसेम सीमेंट ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित किया ‘एक शा : दमोह। माईसेम सीमेंट स्टाफ क्लब के तत्वावधान में 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर माईसेम स्टाफ कॉलोनी में ‘एक शाम
Jankranti Express
Sat, Aug 15, 2026
माईसेम सीमेंट ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित किया ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम

दमोह। माईसेम सीमेंट स्टाफ क्लब के तत्वावधान में 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर माईसेम स्टाफ कॉलोनी में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में माईसेम सीमेंट परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह की अध्यक्षता माईसेम सीमेंट के क्लस्टर हेड श्री सुरेश दुबे ने की। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के महान नायकों एवं देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
अपने संबोधन में श्री दुबे ने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी अनेक वीरों के त्याग और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने सभी से राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा, जिम्मेदारी और समर्पण की भावना को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम के दौरान माईसेम सीमेंट परिवार के सदस्यों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। पुरुष वर्ग, महिला वर्ग एवं बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रस्तुत किया।
बच्चों और स्टाफ सदस्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से गूंज उठा।
समारोह के अंत में कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई। आयोजकों ने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन