दमोह में राष्ट्र सेविका समिति का पांचदिवसीय घोष वर्ग संपन्न, 49 सेविका : दमोह। राष्ट्र सेविका समिति, महाकौशल प्रान्त द्वारा 15 से 20 अगस्त 2026 तक दमोह में पांचदिवसीय घोष वर्ग का आयोजन किया गया
Jankranti Express
Wed, Aug 19, 2026
दमोह में राष्ट्र सेविका समिति का पांचदिवसीय घोष वर्ग संपन्न, 49 सेविकाओं ने दी शानदार प्रस्तुति

दमोह। राष्ट्र सेविका समिति, महाकौशल प्रान्त द्वारा 15 से 20 अगस्त 2026 तक दमोह में पांचदिवसीय घोष वर्ग का आयोजन किया गया। वर्ग के समापन समारोह में 49 सेविकाओं ने घोष प्रदर्शन प्रस्तुत कर उपस्थित नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया।
घोष वर्ग के दौरान सेविकाओं ने मीरा, पहाड़ी, सुषिर, भूप, तिलंग, शिव-वंदना, टिक-टिक प्रयोग, कल्याण, श्रीपाद, शिवरंजनी, मनुस्तुति, श्रीराम, शिवराज, जननी और जन्मभूमि सहित 15 रचनाओं का अभ्यास किया।
समापन अवसर पर सेविकाओं द्वारा प्रस्तुत घोष प्रदर्शन देखने के लिए दमोह नगर से बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। गणमान्य नागरिकों के साथ माता-बहनें और परिवारजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजन के माध्यम से सामाजिक समरसता, सद्भावना और राष्ट्रभावना का संदेश दिया गया।

घोष प्रदर्शन के पश्चात भारत माता की आरती की गई। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने भी दीपदान किया। सैकड़ों दीपों के एक साथ प्रज्ज्वलित होने से पूरा वातावरण भक्तिमय और राष्ट्रभावना से ओतप्रोत हो गया।
भारत माता के जयघोष और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से देश के प्रति समर्पण और सकारात्मक संकल्प का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में यह भाव भी प्रमुखता से सामने आया कि “तमसो मा ज्योतिर्गमय” का संदेश केवल अंधकार दूर करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भय, निराशा और नकारात्मकता से बाहर निकलकर राष्ट्रहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
समापन समारोह में उपस्थित नागरिकों ने घोष प्रदर्शन और दीपदान में सहभागिता कर आयोजन को यादगार बनाया।
जय हिंद, जय भारत!
भारत माता की जय!
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन