ब्रेकिंग

घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

एक माह से चल रहे हरे राम महामंत्र संकीर्तन का हुआ समापन, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

जबलपुर नाका के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार मां-बेटे की मौत दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के चिरई

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

नवीन आपराधिक कानूनों पर दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का समापन : दमोह, 22 अगस्त 2026। पुलिस कंट्रोल रूम दमोह में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और पुलिस प्रक्रियाओं की बेहत

Jankranti Express

Sat, Aug 22, 2026

नवीन आपराधिक कानूनों पर दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का समापननवीन आपराधिक कानूनों पर दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का समापन

नवीन आपराधिक कानूनों पर दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का समापन

दमोह, 22 अगस्त 2026। पुलिस कंट्रोल रूम दमोह में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और पुलिस प्रक्रियाओं की बेहतर समझ के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय विशेष रिफ्रेशर कोर्स का समापन हुआ। समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक दमोह की उपस्थिति रही।

प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों से आए करीब 40 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम से संबंधित प्रावधानों और उनकी व्यावहारिक प्रक्रियाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।

नवीन आपराधिक कानूनों पर दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का समापन

कार्यशाला में विवेचना की प्रक्रिया, डिजिटल साक्ष्य के संकलन, ई-साक्ष्य की प्रक्रिया, जब्ती, गिरफ्तारी तथा न्यायालयीन कार्यवाही से जुड़ी महत्वपूर्ण बारीकियों पर प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नए कानूनों के अनुरूप कार्रवाई करते समय प्रक्रियात्मक पहलुओं का विशेष ध्यान रखने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को नए आपराधिक कानूनों की मूल भावना के अनुरूप कार्य करने, विवेचना में पारदर्शिता बनाए रखने तथा मामलों की समयबद्ध विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के सफल समापन पर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशिक्षण में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें