केवल नर्मदा जल पीने वाले दादा गुरु जी मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ पहुंच : केवल नर्मदा जल पीने वाले दादा गुरु जी मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ पहुंचे दमोह, हनुमानगढ़ी मंदिर में किया पूजन; आज निकलेगी
Jankranti Express
Sat, Jul 18, 2026
केवल नर्मदा जल पीने वाले दादा गुरु जी मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ पहुंचे दमोह, हनुमानगढ़ी मंदिर में किया पूजन; आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथ यात्रा दमोह। भगवान
जगन्नाथ स्वामी की पावन रथ यात्रा के अवसर पर शुक्रवार सुबह दमोह शहर भक्तिमय माहौल में रंग गया। घंटाघर स्थित श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भगवान जगन्नाथ स्वामी का पूजन-अर्चन एवं महाआरती संपन्न हुई।
इस अवसर पर केवल नर्मदा जल ग्रहण करने वाले पूज्य दादा गुरु जी दमोह पहुंचे। उन्होंने श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में भगवान जगन्नाथ स्वामी की विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। उनके साथ प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भी भगवान जगन्नाथ स्वामी का पूजन-अर्चन कर आरती में भाग लिया।
श्री हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी पंडित गोविंद दुबे ने बताया कि पूजन के उपरांत भगवान जगन्नाथ स्वामी रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान करेंगे। रथ यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी, जहां श्रद्धालु जगह-जगह भगवान का स्वागत एवं पूजा-अर्चना करेंगे।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष मालती असाटी, सीएसपी एच.आर. पांडे, तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, टीआई रचना मिश्रा, पंडित चंद्रकांत पौराणिक, महेंद्र दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
पूजन कार्यक्रम के बाद दादा गुरु जी जरारूधाम गौ-अभ्यारण्य के लिए रवाना हुए, जहां वे शनिवार को आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सुबह से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पुराना थाना स्थित भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और रथ यात्रा में शामिल होने की तैयारियां कीं। रथ यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकलेगी तथा बकौली चौक और महाकाली चौक क्षेत्र में पारंपरिक आमने-सामने की धार्मिक परंपरा का भी आयोजन होगा।
बालाकोट इस्कॉन मंदिर से भी निकलेगी रथ यात्रा
जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर बालाकोट स्थित इस्कॉन मंदिर में भी भगवान जगन्नाथ स्वामी की विशेष पूजा-अर्चना के बाद भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। मंदिर परिसर लगातार विकसित हो रहा है। स्थानीय दानदाताओं द्वारा मंदिर के लिए भूमि दान की गई है तथा इस वर्ष मध्य प्रदेश शासन की ओर से भी मंदिर के विकास में सहयोग प्रदान किया गया है।
जन क्रांति एक्सप्रेस
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन