ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से म : अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

Jankranti Express

Tue, Sep 15, 2026

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

पथरिया विधायक एवं आनंद विभाग के मंत्री ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बताई जमीनी हकीकत, सर्वे और मुआवजे की मांग

दमोह। पथरिया विधानसभा सहित दमोह जिले में अतिवृष्टि के चलते खरीफ फसलों को हुए भारी नुकसान को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों को राहत दिलाने की मांग को लेकर पथरिया विधायक एवं आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर जिले की जमीनी स्थिति से अवगत कराया।

मंत्री लखन पटेल ने मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखी कि अतिवृष्टि से प्रभावित ग्रामों में राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें भेजकर फसल क्षति का सर्वे कराया जाए। सर्वे के आधार पर नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को RBC 6(4) के तहत नियमानुसार राहत राशि उपलब्ध कराई जाए।

इसके साथ ही उन्होंने फसल बीमा दावों के समय-सीमा में निराकरण की भी मांग रखी। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी और बीमा कंपनी मिलकर किसानों के लंबित दावों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि आपदा की मार झेल रहे अन्नदाताओं को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।

‘अन्नदाताओं के हर संकट में साथ खड़े हैं’

मंत्री लखन पटेल ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में किसानों को किसी भी स्थिति में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। अन्नदाताओं के हर संकट में उनके साथ खड़े रहकर उन्हें उचित राहत और मुआवजा दिलाना प्राथमिकता है।

अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को अब शासन की ओर से राहत और फसल क्षति के सर्वे की कार्रवाई का इंतजार है। किसानों को उम्मीद है कि सरकार जल्द सर्वे कराकर नुकसान के अनुरूप राहत राशि और बीमा दावों का लाभ सुनिश्चित करेगी।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें