ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

नरसिंहगढ़ में 6 माह के सिलाई प्रशिक्षण का समापन, 80 महिलाओं को मिले प् : नरसिंहगढ़ में 6 माह के सिलाई प्रशिक्षण का समापन, 80 महिलाओं को मिले प्रमाण पत्र नरसिंहगढ़। ग्राम नरसिंहगढ़ में हाईडलबर्ग

Jankranti Express

Wed, Jul 8, 2026

नरसिंहगढ़ में 6 माह के सिलाई प्रशिक्षण का समापन, 80 महिलाओं को मिले प्रमाण पत्र

नरसिंहगढ़ में 6 माह के सिलाई प्रशिक्षण का समापन, 80 महिलाओं को मिले प्रमाण पत्र नरसिंहगढ़। ग्राम नरसिंहगढ़ में हाईडलबर्ग सीमेंट कंपनी एवं परिवार सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में संचालित छह माह के सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित

नरसिंहगढ़। ग्राम नरसिंहगढ़ में हाईडलबर्ग सीमेंट कंपनी एवं परिवार सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में संचालित छह माह के सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में कंपनी के एचआर हेड विश्वकांत मिश्रा, प्लांट हेड सुरेश दुबे, एचआर विभाग से आलोक तिवारी एवं निशांत चौरसिया, ब्लॉक मिशन मैनेजर अंकुर सोनी, सहायक विकासखंड प्रबंधक अंकित खरे, परिवार सोसायटी के सचिव ललित कुमार त्यागी, परियोजना प्रबंधक ऋषिपाल सिंह, सुपरवाइजर हरदास प्रजापति, गौतम गुप्ता तथा डॉ. गौतम यादव सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

छह माह तक चले इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षिकाओं सोनम राजपूत, कामना विश्वकर्मा एवं टिनकल अहिरवार ने प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के परिधान तैयार करने का प्रशिक्षण दिया। इसमें कंपनी में उपयोग होने वाली जैकेट, बैग, अंडरगारमेंट्स, सलवार-कुर्ता, ब्लाउज, ट्राउजर सहित अन्य परिधानों की सिलाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल रहा।

परिवार सोसायटी एवं माईसेम के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनकी आर्थिक स्थिति को सशक्त करना था। प्रशिक्षण में लगभग 80 युवतियों एवं महिलाओं ने भाग लिया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को विधिवत प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इस प्रशिक्षण में नरसिंहगढ़ के अलावा बकायन, कल्याणपुर, चकेरी, भाट, खेजरा कला, पिपरिया चंपत सहित आसपास के कई गांवों की युवतियों एवं महिलाओं ने भाग लेकर सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण प्राप्त किया। अतिथियों ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रखने पर बल दिया।

श्री सुरेश दुबे, प्लांट हेड विश्व कांत मिश्रा एचआर हेड आलोक तिवारी, निशांत चौरसिया डॉ. गौतम यादव ललित त्यागी, सचिव, परिवार सोसाइटी परियोजना प्रबंधक ऋषिपाल सिंह हरदास प्रजापति व गौतम गुप्ता

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें