सीएम यादव को मिला 121 किमी लंबी कांवड़ यात्रा का आमंत्रण : सीएम यादव को मिला 121 किमी लंबी कांवड़ यात्रा का आमंत्रण
Jankranti Express
Wed, Aug 12, 2026
🚩 सीएम यादव को मिला 121 किमी लंबी कांवड़ यात्रा का आमंत्रण

भोपाल। मंगलवार को मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को “चलो जागेश्वर धाम बांदकपुर कांवड़ यात्रा 2.0” में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
राज्यमंत्री लोधी ने मुख्यमंत्री को बताया कि 121 किलोमीटर लंबी यह कांवड़ यात्रा 20 अगस्त को मां नर्मदा के पावन तट पंचवटी, भेड़ाघाट (जबलपुर) से प्रारंभ होगी। यात्रा विभिन्न पड़ावों से होते हुए 24 अगस्त को दमोह जिले के प्रसिद्ध देव श्री जागेश्वर धाम बांदकपुर पहुंचेगी।
यात्रा के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा पवित्र नर्मदा जल से भगवान जागेश्वर नाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में कांवड़ियों के शामिल होने की संभावना है।
धार्मिक आस्था और भक्ति से जुड़ी इस कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां भी जोर-शोर से की जा रही हैं।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन