ब्रेकिंग

दमोह। जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों का आरोप है कि भारी-भरकम बिजल

उमरिया में मछरार नदी के उद्गम स्थल पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया पौधारोपण, जल स्रोतों के संरक्षण का दिया संदेश उम

दमोह में आबकारी विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन दमोह। जिले में आबकारी विभाग की कार

दमोह में अवैध महुआ शराब पर पुलिस का प्रहार, 29 डब्बा कच्ची शराब मौके पर ही नष्ट दमोह। जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा र

पथरिया पुलिस की बड़ी सफलता: विरागोदय जैन मंदिर चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹20 हजार नकद बरामद

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 272 करोड़ की यूनिट की सौगात, बदल जाएगी एमपी क : सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 272 करोड़ की यूनिट की सौगात, बदल जाएगी एमपी की सूरत - धार के पीथमपुर में लियुगोंग इंडिया प्राइ

Jankranti Express

Wed, Jul 8, 2026

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 272 करोड़ की यूनिट की सौगात, बदल जाएगी एमपी की सूरत

- धार के पीथमपुर में लियुगोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की यूनिट का भूमि-पूजन

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 272 करोड़ की यूनिट की सौगात, बदल जाएगी एमपी की सूरत  - धार के पीथमपुर में लियुगोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की यूनिट का भूमि-पूजन  - इंडस्ट्रियल बेल्ट में औद्योगिक

- इंडस्ट्रियल बेल्ट में औद्योगिक विकास का ग्रोथ इंजन बना धार

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ नए भारत का निर्माण

भोपाल/धार। मध्यप्रदेश के 8 जुलाई का दिन बेहद खास रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में लियुगोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की 272 करोड़ की नई यूनिट का भूमि-पूजन किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजा भोज के इस परिक्षेत्र में अहम उद्योग स्थापित होने जा रहा है। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि इंडस्ट्रियल बेल्ट में धार औद्योगिक विकास का ग्रोथ इंजन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धार की भुजाएं मजबूत हुईं। बीते 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने 6 लाख से ज्यादा किसानों के लिए वस्त्र उद्योग का बहुत बड़ा पार्क यहां लोकार्पित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजा भोज पर जितनी कृपा मां सरस्वती की थी, उतना ही आशीर्वाद मां लक्ष्मी ने उन्हें दिया था। राजा भोज के कार्यों से मालवा के साथ-साथ पूरा देश गौरवांवित होता है। आज 272 करोड़ की नई यूनिट का लोकार्पण हुआ है। यह इकाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मेक इन इंडिया-मेक फॉर द वर्ल्ड' के संकल्प को पूरा करने के लिए रफ्तार से चलेगी। मैं लियुगोंग ग्रुप को बधाई देता हूं, जिनकी वजह से विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा। हमने बीता वर्ष उद्योग वर्ष के नाम से मनाया। पहली बार ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट (जीआईएस) राजधानी में आयोजित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया था। उस वक्त हमारे विरोधी दल ने उसका मजाक बनाया था। विरोधी नेता बोले जीआईएस करा रहे हो, उसके क्या होगा, क्या मिल जाएगा। लेकिन, वो भूल गए कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अब भारत बदल गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद मध्यप्रदेश भी एक अलग दौर में पहुंचा है। जब हमने जीआईएस का हिसाब-किताब किया तो हमारे पास 30 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव थे। ये प्रस्ताव विरोधी दलों के लिए एक जवाब था। दस लाख करोड़ से ज्यादा के काम आज धरातल पर उतर चुके हैं। यह हमारी सरकार का काम करने का विजन और तरीका है।

भारत में सबसे ज्यादा संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि मध्यप्रदेश पूरी क्षमता के साथ तेज गति से बढ़ रहा है। आज यही वजह है कि पिछले 6 महीने में यानी 1 जनवरी से 30 जून तक 76 हजार 862 करोड़ रुपये से अधिक के नए निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इससे 82 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। अकेले नर्मदापुरम को 11 हजार 500 करोड़ के प्रस्ताव मिले। 10 हजार करोड़ से ज्यादा का विदेशी निवेश मध्यप्रदेश को मिला है। ये उन लोगों को जवाब है जो जीआईएस पर सवाल उठा रहे थे और कह रहे थे कि अलग-अलग दौरे करने से क्या मिला। आज ऐसा कोई देश नहीं, जो भारत में निवेश नहीं करना चाहता। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 1956 से लेकर कई वर्षों तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन उसने इतने सालों में भी वो काम नहीं किया, जो हमने पिछले 6 महीने में कर लिया। पिछले दस दिनों में तो ऐसा लगा जैसे निवेश की बारिश हो गई, झड़ी लग गई। हमारे ऊपर बाबा महाकाल का आशीर्वाद है। जब परमात्मा प्रसन्न होता है तो प्रकृति भी आशीर्वाद देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अद्भुत समय चल रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत सबसे ज्यादा युवा देश है। हमारे देश में सब तरह की संभावनाएं हैं। मध्यप्रदेश कदम से कदम मिलाकर उन सभी संभावनाओं पर काम कर रहा है, जिसकी आज दरकार है।

हमारी सरकार जो कहती है वो करती है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अगर में बीते दस दिन की बात करूं तो आज यहां यानी 8 जुलाई को 272 करोड़ के भव्य प्लांट का उद्घाटन हुआ है। 6 जुलाई को सतगढ़ी में 150 करोड़ की लागत से बनने वाले 'डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' का भूमिपूजन किया गया। 5 जुलाई को शिवपुरी में 2500 करोड़ की लागत से 'अडाणी डिफेंस यूनिट' का भूमिपूजन हुआ। 30 जून को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में पेप्सिको की अत्याधुनिक 1250 करोड़ की विनिर्माण इकाई का शुभारंभ हुआ। किसान की आय दोगुनी करने के लिए यह कदम अहम है। 29 जून को नीमच में 1 हजार 554 करोड़ की लागत से 38 नई औद्योगिक इकाइयों की सौगात देकर हमारी सरकार ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। एमएसएमई सेक्टर को 585 करोड़ से अधिक, स्टार्टअप्स और बड़े उद्योगों को 1 हजार 274 करोड़ की प्रोत्साहन राशि अंतरित की गई। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार केवल घोषणाएं करने वाली सरकार नहीं है, यह काम को धरातल पर उतारने वाली सरकार है। लियुगोंग कंपनी भी नए कीर्तिमान बनाएगी। अभी तक यह कंपनी 3250 मशीन बनाती थी, लेकिन अब इस नए प्लांट के साथ यह क्षमता 7 हजार 500 हो जाएगी।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें