ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रां : *मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़* - *जगदीशपुर से जारी होग

Jankranti Express

Sun, Jul 19, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़*  - *जगदीशपुर से जारी होगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि* - *अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें किसान*   भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख किसानों के खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि 1460.25 करोड़ ट्रांसफर करेंगे।   इसी दिन जगदीशपुर में कैबिनेट की बैठक होगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के आरंभ वर्ष से वर्ष 2024-25 तक 30,942.34 करोड़ रुपये का भुगतान प्रभावित किसानों को किया गया है।  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी एवं महत्वपूर्ण योजना है। प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल क्षति होने पर कृषकों को बीमा दावा भुगतान कर उनके वित्तीय हितों की रक्षा करना ही इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है।  *किसानों के साथ खड़ी राज्य सरकार* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस बार अल-नीनो प्रभाव के कारण अच्छे मानसून का अनुमान नहीं है। ऐसी स्थिति में किसान भाई अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें, जिससे उपज में हानि होने पर वित्तीय सहायता प्राप्त हो सके। मध्यप्रदेश सरकार हर परिस्थिति में कृषकों के साथ है एवं कृषकों के हित के लिए निरन्तर कार्य कर रही है।

- जगदीशपुर से जारी होगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि

- अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें किसान

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख किसानों के खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि 1460.25 करोड़ ट्रांसफर करेंगे।

इसी दिन जगदीशपुर में कैबिनेट की बैठक होगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के आरंभ वर्ष से वर्ष 2024-25 तक 30,942.34 करोड़ रुपये का भुगतान प्रभावित किसानों को किया गया है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी एवं महत्वपूर्ण योजना है। प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल क्षति होने पर कृषकों को बीमा दावा भुगतान कर उनके वित्तीय हितों की रक्षा करना ही इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है।

किसानों के साथ खड़ी राज्य सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस बार अल-नीनो प्रभाव के कारण अच्छे मानसून का अनुमान नहीं है। ऐसी स्थिति में किसान भाई अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें, जिससे उपज में हानि होने पर वित्तीय सहायता प्राप्त हो सके। मध्यप्रदेश सरकार हर परिस्थिति में कृषकों के साथ है एवं कृषकों के हित के लिए निरन्तर कार्य कर रही है।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें