ब्रेकिंग

डायल-112 की मदद से स्थानीय लोगों ने पहुंचाया हटा सिविल अस्पताल, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार

हत्या के मामले में 3 महीने से फरार ₹5 हजार का इनामी आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

रात में हादसे रोकने दमोह पुलिस की पहल, आवारा मवेशियों के सींगों और गले में लगाए रेडियम बेल्ट दमोह। रात के समय बाईपास और

जिलेभर में एक साथ चला सघन अभियान, गुंडा-निगरानी बदमाशों के ठिकानों पर दबिश; अवैध शराब, सट्टा और हथियार के मामलों में भी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, बोले—दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा; सीमावर्ती क्षेत्रों में

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

बंडा-शाहगढ़ जहरीली शराब मामले में CM सख्त, दोषियों पर ह : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, बोले—दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा; सीमावर्ती क्षेत्रों में

Jankranti Express

Wed, Sep 9, 2026

बंडा-शाहगढ़ जहरीली शराब मामले में CM सख्त, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

बंडा-शाहगढ़ जहरीली शराब मामले में CM सख्त, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, बोले—दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा; सीमावर्ती क्षेत्रों में भी चलेगा जांच अभियान

सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सभागार में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक कर पूरे मामले की जानकारी ली और जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए स्पष्ट कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नीचे से लेकर ऊपर तक जिम्मेदारी तय करते हुए पूरी गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सीमावर्ती क्षेत्रों में भी जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री ने सागर जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों और सीमावर्ती क्षेत्रों में भी व्यापक जांच अभियान चलाने को कहा। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री से जुड़ी सामग्री को जब्त करने तथा अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

हालांकि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी स्पष्ट किया कि कार्रवाई निष्पक्ष और विवेकपूर्ण तरीके से की जाए, ताकि किसी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई न हो।

अफवाह फैलाने वालों पर भी होगी कार्रवाई

डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से घटना को लेकर अनावश्यक अफवाह फैलाकर शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पूरे मामले में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की लापरवाही न हो।

जीरो टॉलरेंस की नीति पर सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अपराध और असामाजिक गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब के मामलों में कठोर कानून के तहत हत्या से लेकर आजीवन कारावास और फांसी तक की सजा का प्रावधान है। प्रशासन को दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए पूरी स्वतंत्रता दी गई है।

नशा मुक्ति अभियान पर जोर

मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से व्यापक नशा मुक्ति अभियान चलाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अवैध नशे के कारोबार को समाप्त करने के साथ-साथ समाज में जागरूकता और प्रभावी नशा मुक्ति कार्यक्रम चलाना जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

बैठक में ये रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में पूर्व मंत्री एवं विधायक गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री एवं विधायक भूपेंद्र सिंह, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, सागर विधायक शैलेंद्र जैन, बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह, दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, सागर कमिश्नर दिलीप कुमार, डीआईजी एसएस चौहान, कलेक्टर प्रतिभा पाल, एसपी अनुराग सुजानिया सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारी एवं बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक मौजूद रहे।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें