ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

बाबा महाकाल की भक्ति में लीन हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, शयन आरती म : बाबा महाकाल की भक्ति में लीन हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, शयन आरती में हुए शामिल

Jankranti Express

Sat, Aug 8, 2026

बाबा महाकाल की भक्ति में लीन हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, शयन आरती में हुए शामिल

बाबा महाकाल की भक्ति में लीन हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, शयन आरती में हुए शामिल

उज्जैन। श्रावण मास के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार शाम बाबा महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महाकाल एवं नंदी महाराज का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और शयन आरती में शामिल होकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

शयन आरती के दौरान मुख्यमंत्री पूरी श्रद्धा और भक्ति में लीन दिखाई दिए। उन्होंने झांझ बजाकर बाबा महाकाल की आराधना की और मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के साथ भक्ति भाव से आरती में सहभागिता निभाई। आरती के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद कर दर्शन व्यवस्था और सुविधाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया।

बाबा महाकाल की भक्ति में लीन हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, शयन आरती में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उन्होंने बाबा महाकाल से प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि, मंगल और जनकल्याण की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में बाबा महाकाल के दर्शन और शयन आरती में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

मुख्यमंत्री की उपस्थिति से मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण और अधिक उल्लासपूर्ण हो गया। श्रद्धालुओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे परिसर में "जय श्री महाकाल" के जयघोष गूंजते रहे।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें