ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

नरसिंहगढ़ में पत्नी के घर छोड़कर जाने पर चक्का जाम : नरसिंहगढ़ बस स्टैंड पर किया गया चक्का जाम

Jankranti Express

Sun, Aug 2, 2026

.नरसिंहगढ़ में पत्नी के घर छोड़कर जाने के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया चक्का जाम

नरसिंहगढ़ में पत्नी के घर छोड़कर जाने के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया चक्का जाम

दमोह/नरसिंहगढ़। दमोह जिले के नरसिंहगढ़ क्षेत्र में रविवार को एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने बस स्टैंड पर चक्का जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि युवक की पत्नी 25 जुलाई को घर से चली गई थी और उसके बाद समय पर कार्रवाई नहीं होने से यह दुखद घटना हुई।

नरसिंहगढ़ में पत्नी के घर छोड़कर जाने के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया चक्का जाम

मृतक की पहचान करण सिंह लोधी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, उनकी पत्नी सीमा सिंह लोधी 25 जुलाई को आधार कार्ड सुधार कराने का कहकर घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। उनका आरोप है कि वह अपने कथित प्रेमी के साथ चली गई। परिजनों का कहना है कि सीमा अपने साथ दो बच्चों को ले गई, जबकि दो बच्चियां घर पर ही रह गईं।

परिजनों ने बताया कि पत्नी के लापता होने के बाद करण सिंह ने 26 जुलाई को पुलिस चौकी नरसिंहगढ़ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बावजूद जब उसका पता नहीं चला तो वह मानसिक तनाव में रहने लगा।

मृतक के बड़े भाई लाल सिंह लोधी ने आरोप लगाया कि 27 जुलाई की रात कुछ लोग उनके घर पहुंचे और रिपोर्ट वापस लेने की धमकी देते हुए मारपीट की। हालांकि उन्होंने कहा कि अंधेरा होने के कारण वे लोगों की पहचान नहीं कर सके। उनका कहना है कि इस घटना के बाद करण सिंह और अधिक तनाव में आ गया और रविवार को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने नरसिंहगढ़ बस स्टैंड पर करीब दोपहर 2 से 3 बजे तक चक्का जाम किया। मौके पर तहसील प्रशासन और पुलिस अधिकारी पहुंचे तथा समझाइश देकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया।

चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी ने बताया कि 25 जुलाई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा महिला की तलाश की जा रही थी। उन्होंने यह भी बताया कि करीब दो-तीन माह पहले भी इसी महिला के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उस समय मोबाइल लोकेशन इंदौर में मिलने पर उसे वापस बुलाया गया था और पति-पत्नी साथ रहने लगे थे। इसके बाद 25 जुलाई को महिला दोबारा घर से चली गई और अब यह दुखद घटना सामने आई है।

देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि चक्का जाम को समझाइश देकर समाप्त कराया गया है। मामले की जांच जारी है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों का कहना है कि इस घटना के बाद घर में रह गई दो नाबालिग बच्चियां अब माता-पिता दोनों के साये से वंचित हो गई हैं। उन्होंने प्रशासन से बच्चों के पालन-पोषण और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें