ब्रेकिंग

मगरोन थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने एक व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर शुरू की पूछताछ; एसपी, एसडीओपी और प्रशिक्षु डीएसपी

आईजी इरशाद वली का औचक निरीक्षण! पथरिया-देहात थाने में सख्त निर्देश अपराध और बीट सिस्टम पर फोकस

चार दिन से शिक्षक विहीन प्राथमिक शाला, 41 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

169वां राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस मनाया गया

एसपी आनंद कलादगि ने खुद कराई शस्त्र कवायद और आंसू गैस मॉक ड्रिल

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला समेत तीन बच्चों की मौत, : मगरोन थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने एक व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर शुरू की पूछताछ; एसपी, एसडीओपी और प्रशिक्षु डीएसपी

Jankranti Express

Sat, Sep 19, 2026

पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला समेत तीन बच्चों की मौत, कविरपुर में सनसनी

पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला समेत तीन बच्चों की मौत, कविरपुर में सनसनी  मगरोन थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने एक व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर शुरू की पूछताछ; एसपी, एसडीओपी और प्रशिक्षु डीएसपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे  बटियागढ़। मगरोन थाना क्षेत्र के कविरपुर गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद एक महिला और तीन बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कराई।  बताया गया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, एसडीओपी प्रिया सिंधी, प्रशिक्षु डीएसपी शिव प्रसाद कंगाली, मगरोन थाना प्रभारी वंदना गौर सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई।  पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को अभिरक्षा में लिया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह और मौतों की परिस्थितियों को लेकर पुलिस की जांच अभी जारी है।  पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले के सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने तथा आवश्यक तथ्यों के सामने आने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।  गांव में पसरा सन्नाटा  एक साथ चार लोगों की मौत की खबर से कविरपुर गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित रखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू की है।  फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और आधिकारिक जांच के निष्कर्ष के बाद ही मौतों के कारण तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।

मगरोन थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने एक व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर शुरू की पूछताछ; एसपी, एसडीओपी और प्रशिक्षु डीएसपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

बटियागढ़। मगरोन थाना क्षेत्र के कविरपुर गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद एक महिला और तीन बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कराई।

पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला समेत तीन बच्चों की मौत, कविरपुर में सनसनी

बताया गया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, एसडीओपी प्रिया सिंधी, प्रशिक्षु डीएसपी शिव प्रसाद कंगाली, मगरोन थाना प्रभारी वंदना गौर सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई।

पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को अभिरक्षा में लिया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह और मौतों की परिस्थितियों को लेकर पुलिस की जांच अभी जारी है।

पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले के सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने तथा आवश्यक तथ्यों के सामने आने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला समेत तीन बच्चों की मौत, कविरपुर में सनसनी

गांव में पसरा सन्नाटा

एक साथ चार लोगों की मौत की खबर से कविरपुर गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित रखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू की है।

फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और आधिकारिक जांच के निष्कर्ष के बाद ही मौतों के कारण तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें