ब्रेकिंग

अवैध शराब के खिलाफ गांव-गांव फूट रहा गुस्सा, पौड़ी के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान के तहत मानस भवन में आयोजन, रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

21 गांवों की सूची सौंपकर जांच और वैधानिक कार्रवाई की मांग कुम्हारी/दमोह। सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब

राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वनभूमि पर चला जेसीबी, स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण जमींदोज

निकलेगी 1113 मीटर लंबी विशाल चुनरी यात्रा

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: *भोलेनाथ का महाभिषेक करने से होती हैं सारी मनोकामना पूर्ण - पं. ऋषिकांत गर्ग*

admin

Mon, Jan 27, 2025
*भोलेनाथ का महाभिषेक करने से होती हैं सारी मनोकामना पूर्ण - पं. ऋषिकांत गर्ग* नरसिंहगढ़ में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण महारुद्राभिषेक किया गया कथा वाचक बालव्यास पं.ऋषिकांत गर्ग जी महाराज ने बताया की पुराणों के अनुसार स्वर्ग में शंकर भगवान के 'सिर' की, पृथ्वीलोक पर 'शिव-लिंग' की तथा पाताल में उनके 'पैरों' की पूजा का विधान है। भगवान शिव की पूजा जीवन व मन से सारे कलह-क्लेश मिटाकर हर सुख देने वाली मानी गई है। शास्त्रोक्त विधि-विधान से की गई शिवलिंग पूजा शीघ्र ही भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती है। शिवलिंग के दक्षिण दिशा की ओर बैठकर यानि उत्तर दिशा की ओर मुंह करके पूजा और अभिषेक शीघ्र फल देता है पुराणों के मतानुसार शिवलिंग पूजन, विश्वरूपी शिव का पार्थिव पूजन है। पृथ्वी पर रहने वालों को केवल इसी अंग की आराधना करने का अधिकार है। वे शिव के संपूर्ण अनंत स्वरूप की आराधना एक साथ नहीं कर सकते। स्वर्ग में शिवजी के 'सिर की, पृथ्वी पर 'शिवलिंग' की तथा पाताल में उनके 'पैरों' की पूजा की जाती है। मंदिरों में स्थापित शिवलिंगों में ही उनकी पूजा-अर्चना की जाती है लेकिन पार्थिव लिंगार्चन का विशेष महत्व है, जिसकी विधि, पुराणों, विशेषकर शिव पुराण में विस्तृत रूप से वर्णित है। शिव उपासना से कामनाओं की पूर्ति के लिए पार्थिव शिवलिंग पूजा बहुत ही शुभ मानी गई है। पार्थिव शिवलिंग पूजा मनचाहे सुख देती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें