ब्रेकिंग

अवैध शराब के खिलाफ गांव-गांव फूट रहा गुस्सा, पौड़ी के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान के तहत मानस भवन में आयोजन, रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

21 गांवों की सूची सौंपकर जांच और वैधानिक कार्रवाई की मांग कुम्हारी/दमोह। सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब

राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वनभूमि पर चला जेसीबी, स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण जमींदोज

निकलेगी 1113 मीटर लंबी विशाल चुनरी यात्रा

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: बुन्देली धरा धन्य हुई आचार्य श्री के चरणों की धूल से - जैन मिलन आचार्य श्री स्मृति दिवस पर हुए विविध आयोजन

admin

Thu, Feb 6, 2025
बुन्देली धरा धन्य हुई आचार्य श्री के चरणों की धूल से - जैन मिलन आचार्य श्री स्मृति दिवस पर हुए विविध आयोजन हटा दमोह जैन संत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रथम स्मृति दिवस को नगर की सकल जैन समाज के साथ जैन मिलन एवं जैन महिला मिलन ने यादगार रूप में मनाया। प्रातः नगर के सभी जैन मंदिरों में अभिषेक, शांतिधारा के साथ सामूहिक रूप आचार्य श्री को अर्घ्घ समर्पित किया। स्थानीय सुरभी गौ चिकित्सालय में जाकर असहय उपचाररत गौ वंश को णमोकार मंत्र सुनाये। औषधि दान करते हुए सभी निरीह गौवंश को पीड़ा से मुक्त करने की भावना ईश्वर से की । इस अवसर पर भारतीय जैन मिलन हटा शाखा के अध्यक्ष आदित्य सिंघई ने बताया कि समूचे बुन्देलखण्ड में आचार्य श्री के उपकार वरदान बन गये है, बुन्देली धरा भी आचार्य श्री के यहां पग चरण पड़ने से धन्य हुई है। आचार्य श्री ने यहां कुण्डलपुर जैसे तीर्थ की पहचान विश्व के मानचित्र पर दी है। महिला मिलन अध्यक्ष्य शोभना जैन ने बताया कि श्रमदान जैसे हस्तकरद्या का कारोबार फैला कर लोगों रोजगार कि अवसर मिले है। शोभना जैन ने बताया कि श्रमदान जैसे हस्तकरद्या का कारोबार फैला कर लोगों रोजगार कि अवसर मिले है। आचार्य श्री के हटा में बिताये क्षणों को भी सभी ने याद किया।  इस अवसर पर संजय जैन, विवेक रजपुरा, एडवोकेट विपुल जैन, पारस, संस्कार जैन, तरूण जैन,  चक्रेश लालू जैन द्वारा गौ अस्पताल में गौ भण्डारा कराया। औषधि दान करने में मीना जैन, कविता, आराधना, वंदना, प्रियंका, दीप्ति, संगीता, खुशी, आस्था, शालिनी, शोभना, प्रतिभा, शीला, ऊषा, आशा आदि का विशेष  सहयोग रहा। आयोजन में जैन महिला मिलन एवं जैन मिलन का सहयोग रहा। सुरभि गौअस्पताल परिवार की ओर से अंशुल तिवारी एडवोकेट पवन सिंह द्वारा आभार व्यक्त किया गया

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें