घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात : घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
Jankranti Express
Sun, Sep 13, 2026
घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

कुमेरिया में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, शिकायत के बाद फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
दमोह। देहात थाना क्षेत्र की सागर नाका चौकी अंतर्गत ग्राम कुमेरिया में घर के बाहर बंधी भैंस चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर रात के समय आशीष जैन के घर के बाहर बंधी भैंस को चोरी कर ले गए। चोरी की यह वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
घटना के बाद पीड़ित आशीष जैन ने सागर नाका चौकी पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। बताया जा रहा है कि CCTV फुटेज में चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है, जिसके आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान और तलाश में जुटी है।
गांव में घर के बाहर बंधे पशु की चोरी की घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन