ब्रेकिंग

अवैध शराब के खिलाफ गांव-गांव फूट रहा गुस्सा, पौड़ी के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान के तहत मानस भवन में आयोजन, रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

21 गांवों की सूची सौंपकर जांच और वैधानिक कार्रवाई की मांग कुम्हारी/दमोह। सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब

राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वनभूमि पर चला जेसीबी, स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण जमींदोज

निकलेगी 1113 मीटर लंबी विशाल चुनरी यात्रा

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने किए श्री जागेश्वर नाथ और श्री बडे बाबा के दर्शन

admin

Wed, Jan 15, 2025
भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने किए श्री जागेश्वर नाथ और श्री बडे बाबा के दर्शन जिला भाजपा कार्यालय में आज होगा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत दमोह  भारतीय जनता पार्टी दमोह के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने नियुक्ति पर सर्वप्रथम बुधवार को दीनदयाल पार्क स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके पश्चात श्री जागेश्वर नाथ प्रभु के दर्शन और जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया तदुपरांत कुण्डलपुर स्थित श्री बडे बाबा के दर्शन किए दर्शन की इस कडी में निवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष के साथ निर्वतमान जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, अमित बजाज, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू ठाकुर, बांदकपुर मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन, रिंकू गोस्वामी सहित बडी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। जिला भाजपा कार्यालय में आज होगा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत दिनांक 16 जनवरी दिन गुरूवार को जिला कार्यालय में दोपहर 12 बजे होगा। स्वागत कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ नेतागण, सभी मंडलों के अध्यक्ष मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं संपूर्ण जिले के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्त्ता की उपस्थिति रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें