ब्रेकिंग

अवैध शराब के खिलाफ गांव-गांव फूट रहा गुस्सा, पौड़ी के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान के तहत मानस भवन में आयोजन, रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

21 गांवों की सूची सौंपकर जांच और वैधानिक कार्रवाई की मांग कुम्हारी/दमोह। सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब

राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वनभूमि पर चला जेसीबी, स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण जमींदोज

निकलेगी 1113 मीटर लंबी विशाल चुनरी यात्रा

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: *भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यालय में किया झंडावंदन*

admin

Mon, Jan 27, 2025
*भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यालय में किया झंडावंदन* दमोह। 76 वे गणतंत्र दिवस को भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडलों सहित नगर में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे  ने झंडावंदन किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल, पूर्व मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह व पदाधिकारियों ने सामूहिक राष्ट्रगान किया। राज्य मंत्री लखन पटेल और विधायक जयंत मलैया ने गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएं दीं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार और सह प्रभारी महेन्द्र जैन ने बताया कि जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने समस्त जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा बड़े गौरव का विषय है कि आज ही के दिन ही भारत का संविधान लागू हुआ था। बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर ने भारत के संविधान के माध्यम से जिस लोकतंत्र की कल्पना की थी उसे केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों द्वारा साकार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समूचे विश्व में देश का मान, सम्मान बढ़ा है। देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। हमें भारत के संविधान व लोकतंत्र पर गर्व हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें