ब्रेकिंग

गड़ोही के ग्रामीणों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, कथित शराब बिक्री पर रोक और जांच की मांग; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर

मगरोन थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने एक व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर शुरू की पूछताछ; एसपी, एसडीओपी और प्रशिक्षु डीएसपी

आईजी इरशाद वली का औचक निरीक्षण! पथरिया-देहात थाने में सख्त निर्देश अपराध और बीट सिस्टम पर फोकस

चार दिन से शिक्षक विहीन प्राथमिक शाला, 41 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

169वां राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस मनाया गया

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: **बिजावली ग्रामवासियों ने ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन**

admin

Wed, Sep 4, 2024
**बिजावली ग्रामवासियों ने ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन**   बक्सवाहा: विकासखंड बक्सवाहा के ग्राम बिजावली के निवासी, जो बिजली की समस्याओं से जूझ रहे हैं, ने तहसील मुख्यालय पर जाकर तहसीलदार के समक्ष ट्रांसफार्मर की तत्काल आपूर्ति के लिए ज्ञापन सौंपा।    ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से बिजावली ग्राम में बिजली सप्लाई बंद पड़ी है। ट्रांसफार्मर के खराब होने की शिकायतें कई बार विद्युत विभाग में की गईं, लेकिन ओआईसी राम प्रकाश द्विवेदी के अनुपस्थित रहने के कारण समस्या का समाधान नहीं हो सका।  ग्रामवासियों का कहना है कि बिजली की कमी के कारण पानी की दिक्कत, मच्छरों का प्रकोप, बीमारियों का फैलाव, और बच्चों की पढ़ाई पर नकारात्मक असर पड़ा है। बारिश के मौसम में बिजली की अनुपलब्धता के कारण ग्रामीण घर के बाहर सोने को मजबूर हैं, जिससे कीड़ों के काटने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर पैसे लेकर रसीद न देने का आरोप भी लगाया, जो जांच का विषय है।    ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधियों में जनपद सदस्य आशा सोनी, बिजयभान सिंह, बाबूलाल, जितेंद्र, उत्तम सिंह, रूपसिंह, सुजान सिंह, मनोज, कपूरा अहिरवार, छंदू अहिरवार, पुष्पेंद्र, राघवेंद्र, फूल सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण शामिल थे।   इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कनिष्ठ अभियंता राम प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि श्रीमान अधीक्षण अभियंता छतरपुर की समीक्षा बैठक में व्यस्त हैं। उन्होंने पुष्टि की कि संबंधित ट्रांसफार्मर तीन दिन पूर्व खराब हो गया था। शनिवार और रविवार के अवकाश के कारण विभागीय प्रक्रिया में देरी हुई है, लेकिन उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्रामवासियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा और ट्रांसफार्मर को जल्द बदलने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें