ब्रेकिंग

दमोह। जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों का आरोप है कि भारी-भरकम बिजल

उमरिया में मछरार नदी के उद्गम स्थल पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया पौधारोपण, जल स्रोतों के संरक्षण का दिया संदेश उम

दमोह में आबकारी विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन दमोह। जिले में आबकारी विभाग की कार

दमोह में अवैध महुआ शराब पर पुलिस का प्रहार, 29 डब्बा कच्ची शराब मौके पर ही नष्ट दमोह। जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा र

पथरिया पुलिस की बड़ी सफलता: विरागोदय जैन मंदिर चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹20 हजार नकद बरामद

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

पथरिया पुलिस की बड़ी सफलता: विरागोदय जैन मंदिर चोरी का पर्दाफाश, दो आर : पथरिया पुलिस की बड़ी सफलता: विरागोदय जैन मंदिर चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹20 हजार नकद बरामद

Jankranti Express

Mon, Jul 27, 2026

.पथरिया पुलिस की बड़ी सफलता: विरागोदय जैन मंदिर चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹20 हजार नकद बरामद

पथरिया पुलिस की बड़ी सफलता: विरागोदय जैन मंदिर चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹20 हजार नकद बरामद

दमोह। थाना पथरिया पुलिस ने विरागोदय जैन मंदिर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई राशि में से ₹20,000 नगद बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया (रा.पु.से.) के निर्देश पर अज्ञात चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पथरिया प्रिया सिंधी (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नेहा गोस्वामी एवं उनकी टीम ने लगातार प्रयास करते हुए इस मामले का सफल खुलासा किया।

पुलिस के अनुसार, 22 मई 2026 को विरागोदय जैन मंदिर के मैनेजर सूरज जैन ने थाना पथरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21-22 मई की रात दो अज्ञात चोर मंदिर परिसर में रखी दो गुल्लकों से करीब ₹90,000 चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 234/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की तकनीकी सहायता से कई शहरों और राज्यों में आरोपियों की तलाश की। अंततः 26 जुलाई 2026 को दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने चोरी की वारदात करना स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम—

कुलवंत उर्फ राजू (40 वर्ष), निवासी ग्राम फतेहगंज, थाना गदरपुर, जिला उधम सिंह नगर (उत्तराखंड)

रेशम उर्फ रिंकू (32 वर्ष), निवासी ग्राम गोठा, थाना गदरपुर, जिला उधम सिंह नगर (उत्तराखंड)

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी गई राशि में से ₹20,000 नकद बरामद किए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

सराहनीय भूमिका:

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नेहा गोस्वामी, सउनि हरगोविंद पटेल, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र यादव, आरक्षक नवीन बैन, संदीप पटेल, कपिल तिवारी, अजय कुर्मी, मनीष रोहित, अमन बाल्मीकि तथा साइबर सेल के राकेश आठ्या, रोहित, शुभम नामदेव, मनोहर और मयंक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें