ब्रेकिंग

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

जुटाए जाएंगे वैज्ञानिक साक्ष्य, गंभीर

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात का खुलासा, करीब 80 हजार रुपये का माल बरामद; एक आरोपी फरार हटा। थाना हटा क्षेत्र

घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

पथरिया पुलिस की बड़ी सफलता: 39 पेटी अवैध शराब मामले के दो फरार आरोपी ग : पथरिया पुलिस की बड़ी सफलता: 39 पेटी अवैध शराब मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार दमोह | जन क्रांति एक्सप्रेस

Jankranti Express

Fri, Aug 7, 2026

पथरिया पुलिस की बड़ी सफलता: 39 पेटी अवैध शराब मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

पथरिया पुलिस की बड़ी सफलता: 39 पेटी अवैध शराब मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार  दमोह | जन क्रांति एक्सप्रेस

दमोह | जन क्रांति एक्सप्रेस

दमोह जिले की पथरिया पुलिस ने 39 पेटी अवैध शराब बरामदगी मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी घटना के दिन कार छोड़कर मौके से फरार हो गए थे, जिन्हें लगातार तलाश के बाद पुलिस ने दबोच लिया।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (IPS) के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन एवं एसडीओपी पथरिया के मार्गदर्शन में थाना पथरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

थाना पथरिया में दर्ज अपराध क्रमांक 377/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में दर्ज प्रकरण में घटना के दौरान आरोपी ललित श्रीवास्तव और आकाश उर्फ अक्कू श्रीवास्तव कार से उतरकर फरार हो गए थे। पुलिस ने घटनास्थल पर आरोपी ललित श्रीवास्तव के घर के पास से कार क्रमांक MP34ZD7153 से 39 पेटी अवैध शराब जब्त की थी।

विवेचना के दौरान गठित पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी रही। अंततः 5 अगस्त 2026 को दोनों आरोपियों को खैजरा खेर माता मंदिर के पास, दमोह रोड पथरिया से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

ललित श्रीवास्तव, पिता अंगद श्रीवास्तव

आकाश उर्फ अक्कू श्रीवास्तव, पिता अंगद श्रीवास्तव

दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 01, पथरिया, जिला दमोह हैं।

इन अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नेहा गोस्वामी, उपनिरीक्षक श्यामसुंदर दुबे, सहायक उपनिरीक्षक हरगोविंद पटैल, आरक्षक मनीष रोहित, विनोद एवं रमाकांत साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

#damoh

DAMOH

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें