ब्रेकिंग

निकलेगी 1113 मीटर लंबी विशाल चुनरी यात्रा

गौरव पटेल ने जन्मदिवस समारोह के वायरल वीडियो पर दी सफाई, कहा—वीडियो को संदर्भ से अलग कर पेश किया गया बंडा की घटना से जो

बंडा की जहरीली शराब की घटना के बीच गीत वायरल होने पर सामने आया गायक का स्पष्टीकरण

हीरापुर-दमोह NH-34 के निर्माण और दमोह बायपास पर हुई विस्तृत चर्चा, पथरिया विधानसभा की सड़कों व विकास कार्यों के मुद्दे भ

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

बटियागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता: चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, ₹24.80 ल : बटियागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता: चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, ₹24.80 लाख का मशरूका जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार दमोह। बटियाग

Jankranti Express

Thu, Jul 23, 2026

बटियागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता: चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, ₹24.80 लाख का मशरूका जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बटियागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता: चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, ₹24.80 लाख का मशरूका जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार  दमोह। बटियागढ़ थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले का खुलासा करते हुए बड़ी

दमोह। बटियागढ़ थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी गए ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुल ₹24.80 लाख का मशरूका बरामद किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

बटियागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता: चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, ₹24.80 लाख का मशरूका जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार  दमोह। बटियागढ़ थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले का खुलासा करते हुए बड़ी

पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई 2026 की रात ग्राम घनश्यामपुरा से फरियादी आशीष जैन (37 वर्ष), पिता राजकुमार जैन का सोनालिका ट्रैक्टर (MP 34 AA 2086) एवं ट्रॉली अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। फरियादी की शिकायत पर थाना बटियागढ़ में अपराध क्रमांक 195/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन एवं एसडीओपी पथरिया प्रिया सिंधी के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक रजनी शुक्ला और उनकी टीम ने मुखबिरों से सूचना जुटाई। साथ ही साइबर सेल और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टीकाराम अहिरवार निवासी भैंसा नाका, मोतीनगर (सागर) तथा नीलेश अहिरवार निवासी भैंसा रामनगर, मोतीनगर (सागर) के रूप में हुई है।

बरामद मशरूका

सोनालिका ट्रैक्टर (MP 34 AA 2086) एवं ट्रॉली – ₹5.30 लाख

एक अन्य लाल रंग का ट्रैक्टर – ₹4.50 लाख

पानी का टैंकर – ₹1.10 लाख

घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन – ₹14 लाख

कुल बरामद मशरूका: ₹24.80 लाख।

पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद लाल रंग का ट्रैक्टर और पानी का टैंकर भी जिला सागर क्षेत्र से चोरी किए गए थे। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रजनी शुक्ला, थाना प्रभारी पटेरा उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर, उपनिरीक्षक सियाराम, सहायक उपनिरीक्षक मनीष यादव, आनंद कुमार, प्रधान आरक्षक मुकेश, भानू उपाध्याय, महेन्द्र, राकेश अठ्या एवं मयंक दुबे (साइबर सेल), आरक्षक सोनू पटैल, सूर्या सिपौल्या, इन्द्रजीत सिंह राजपूत तथा चालक आरक्षक बदन की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें