ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

ड्रिंक एंड ड्राइव पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 23 वाहन चालकों पर केस, 87 : ड्रिंक एंड ड्राइव पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 23 वाहन चालकों पर केस, 87 वाहनों के चालान

Jankranti Express

Sun, Jul 26, 2026

ड्रिंक एंड ड्राइव पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 23 वाहन चालकों पर केस, 87 वाहनों के चालान

ड्रिंक एंड ड्राइव पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 23 वाहन चालकों पर केस, 87 वाहनों के चालान

दमोह। पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS) के निर्देशन में जिले के सभी थाना प्रभारियों एवं यातायात प्रभारी द्वारा जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 23 वाहन चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत ड्रिंक एंड ड्राइव की कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि इन सभी मामलों में विधिसम्मत कार्रवाई कर प्रकरणों को निराकरण के लिए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 87 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल ₹33,600 का प्रशमन शुल्क भी वसूल किया गया।

वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की सलाह देते हुए यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

ड्रिंक एंड ड्राइव पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 23 वाहन चालकों पर केस, 87 वाहनों के चालान

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें