ब्रेकिंग

घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

एक माह से चल रहे हरे राम महामंत्र संकीर्तन का हुआ समापन, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

जबलपुर नाका के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार मां-बेटे की मौत दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के चिरई

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

बांदकपुर धाम कॉरिडोर को लेकर सिमरी जालम में बड़ी बैठक, : बांदकपुर धाम कॉरिडोर को लेकर सिमरी जालम में बड़ी बैठक, निर्माण की धीमी गति और गुणवत्ता पर उठे सवाल

Jankranti Express

Wed, Sep 2, 2026

बांदकपुर धाम कॉरिडोर को लेकर सिमरी जालम में बड़ी बैठक, निर्माण की धीमी गति और गुणवत्ता पर उठे सवाल

बांदकपुर धाम कॉरिडोर को लेकर सिमरी जालम में बड़ी बैठक, निर्माण की धीमी गति और गुणवत्ता पर उठे सवाल

दमोह। प्रसिद्ध हिंदू तीर्थस्थल बांदकपुर धाम में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अब जिलेभर में बैठकों और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। करीब डेढ़ वर्ष से चल रहे निर्माण कार्य की धीमी गति, गुणवत्ता, मजबूती, विस्तार और अतिक्रमण जैसे मुद्दों को लेकर श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों में चर्चा तेज हो गई है।

इसी क्रम में नोहटा के समीप सिमरी जालम ग्राम स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में बांदकपुर धाम कॉरिडोर को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आसपास के कई ग्रामों से धर्मप्रेमी, भक्त और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बांदकपुर धाम कॉरिडोर को लेकर सिमरी जालम में बड़ी बैठक, निर्माण की धीमी गति और गुणवत्ता पर उठे सवाल

निर्माण की गति और गुणवत्ता पर चर्चा

बैठक में बांदकपुर धाम कॉरिडोर के निर्माण की धीमी गति, निर्माण कार्य की गुणवत्ता, मजबूती और कॉरिडोर के प्रस्तावित विस्तार सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने मांग रखी कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा हो और इसकी गुणवत्ता एवं मजबूती से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।

इसके साथ ही कॉरिडोर निर्माण के लिए आवश्यक स्थान उपलब्ध कराने, अतिक्रमण हटाने, पर्याप्त वाहन पार्किंग और सुलभ कॉम्प्लेक्स जैसी मूलभूत सुविधाओं को भी प्राथमिकता देने की बात कही गई।

गांव-गांव हो रही बैठकें

बैठक में कहा गया कि बांदकपुर धाम के विकास और कॉरिडोर निर्माण को लेकर जिले के विभिन्न गांवों, तहसीलों और क्षेत्रों में लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की मांग है कि सरकार, मुख्यमंत्री, संबंधित मंत्री, सांसद, विधायक, मंदिर ट्रस्ट कमेटी और जिला प्रशासन कॉरिडोर निर्माण की गति, गुणवत्ता और मजबूती पर विशेष ध्यान दें।

अतिक्रमण हटाने की मांग

बैठक में चंडी चौपरा क्षेत्र से वरिष्ठ चंद्रभान दीवान सिंह, जो बांदकपुर मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सदस्य भी हैं, ने कॉरिडोर निर्माण में अतिक्रमण को बड़ी बाधा बताया। उन्होंने बैठक में बांदकपुर क्षेत्र में पेट्रोल पंप की लीज से संबंधित विषय भी उठाया और इस संबंध में ट्रस्ट के रुख की जानकारी दी।

हालांकि, पेट्रोल पंप की लीज बढ़ाने और ट्रस्ट को कथित प्रलोभन दिए जाने संबंधी आरोपों पर संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आना शेष है। न्यूज़ पोर्टल इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

सिमरी जालम में आयोजित बैठक में वरिष्ठ कैलाश गोस्वामी, शिक्षक भूप सिंह ठाकुर, कमलेश तिवारी, मनीष महदेले, मंदिर पुजारी हर्ष पाठक, अवध विश्वकर्मा, बजरंग दल टीम से दिनेश ठाकुर, अमित ठाकुर, सितारे रैकवार, रणजीत लोधी, लखन यादव, विनोद लोधी, सुरेश उपाध्याय, हेमराज विश्वकर्मा, देवी सिंह लोधी, दौलत लोधी, मुलाम सिंह, निखिल रजक, सुल्तान सिंह, संजय प्यासी सहित बांदकपुर धाम से राम गौतम एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

बैठक में माला, बमौरी, चिलौद, रोन, चंडी चौपरा, सिमरी जालम, डूमर, नोहटा, जबेरा सहित आसपास के ग्रामों से सैकड़ों धर्मप्रेमियों ने सहभागिता की।

श्रद्धालुओं का कहना है कि बांदकपुर धाम जिले की धार्मिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है। ऐसे में कॉरिडोर का निर्माण निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण, मजबूत और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पूरा किया जाना चाहिए, ताकि आने वाले समय में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें