ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

पथरिया में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: फोर व्हीलर से 39 पेटी शराब बराम : पथरिया में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: फोर व्हीलर से 39 पेटी शराब बरामद, दो आरोपी फरार

Jankranti Express

Sun, Aug 2, 2026

पथरिया में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: फोर व्हीलर से 39 पेटी शराब बरामद, दो आरोपी फरार

पथरिया में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: फोर व्हीलर से 39 पेटी शराब बरामद, दो आरोपी फरार

पथरिया। दमोह जिले के पथरिया नगर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक फोर व्हीलर वाहन से 39 पेटी अवैध शराब बरामद की है। मामले में दो आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, नगर के वार्ड क्रमांक-1 में भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं को एक फोर व्हीलर वाहन (क्रमांक MP 34 ZD 7153) में बड़ी मात्रा में अवैध शराब होने की सूचना मिली। संगठन के कार्यकर्ता खिलान पटेल ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना के आधार पर संगठन के सदस्य मौके पर पहुंचे, जहां वाहन में बड़ी मात्रा में शराब रखी मिली। इसके बाद तत्काल पथरिया पुलिस को सूचना दी गई।

पथरिया में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: फोर व्हीलर से 39 पेटी शराब बरामद, दो आरोपी फरार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन से 39 पेटी अवैध शराब जब्त कर कार्रवाई शुरू की। इस दौरान आकाश उर्फ अक्कू श्रीवास्तव एवं ललित श्रीवास्तव मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

संगठन के सदस्यों का कहना है कि क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी अवैध शराब के कारोबार की जानकारी मिल रही है। ऐसे मामलों की सूचना पुलिस को देकर लगातार कार्रवाई कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी ने बताया कि काले रंग के फोर व्हीलर वाहन से 39 पेटी अवैध शराब जब्त की गई है। मामले में फरार आरोपियों ललित श्रीवास्तव एवं आकाश उर्फ अक्कू श्रीवास्तव की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Tags :

#damoh

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें