दमोह में बड़ी कार्रवाई: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की स्कॉर्पियो से हूट : दमोह में बड़ी कार्रवाई: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की स्कॉर्पियो से हूटर उतरवाया, ₹3 हजार का चालान
Jankranti Express
Tue, Aug 4, 2026
दमोह में बड़ी कार्रवाई: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की स्कॉर्पियो से हूटर उतरवाया, ₹3 हजार का चालान

दमोह। दमोह यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल की स्कॉर्पियो (क्रमांक MP 04 ZU 2478) से अवैध रूप से लगा हूटर हटवाकर ₹3,000 का चालान किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष यातायात अभियान के दौरान की गई।

जानकारी के अनुसार, जबलपुर नाका स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समीप यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, आकांक्षा जोशी एवं पुलिस टीम द्वारा बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान स्कॉर्पियो वाहन की जांच में नियम विरुद्ध हूटर लगा मिला, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए हूटर हटवाया गया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत ₹3 हजार का चालान किया गया।
कार्रवाई के बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल ने भी पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि "यातायात पुलिस का यह अभियान सराहनीय है। नियम सभी के लिए समान हैं। मैंने चालान भरकर नियमों का पालन किया है और वाहन से हूटर हटवा दिया है।"
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध हूटर, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन