ओवरलोड वाहनों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹41 हजार का प्रशमन शु : ओवरलोड वाहनों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹41 हजार का प्रशमन शुल्क वसूला
Jankranti Express
Mon, Aug 3, 2026
.ओवरलोड वाहनों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹41 हजार का प्रशमन शुल्क वसूला

दमोह, 3 अगस्त। पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक दलबीर सिंह मार्को और यातायात पुलिस दमोह द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान एक बल्कर वाहन क्रमांक MP 21 H 1729 निर्धारित भार क्षमता से 16 टन अधिक माल परिवहन करते पाया गया। इस पर ₹26,000 का प्रशमन शुल्क वसूला गया। वहीं ट्रक क्रमांक MP 19 HA 2799 निर्धारित क्षमता से 5 टन अधिक माल लेकर चलते हुए मिला, जिस पर ₹15,000 का प्रशमन शुल्क अधिरोपित किया गया।

इस प्रकार अभियान के दौरान कुल ₹41,000 का प्रशमन शुल्क वसूल किया गया।
यातायात पुलिस दमोह ने वाहन चालकों एवं परिवहन व्यवसायियों से अपील की है कि वे निर्धारित भार क्षमता का पालन करें। पुलिस के अनुसार ओवरलोड वाहन सड़क दुर्घटनाओं के साथ-साथ सड़कों और पुलों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन