सागर संभागायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत मांगने के आरोप में डीपीओ दिन : सागर संभागायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत मांगने के आरोप में डीपीओ दिनेश दीक्षित निलंबित
Jankranti Express
Fri, Aug 7, 2026
..सागर संभागायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत मांगने के आरोप में डीपीओ दिनेश दीक्षित निलंबित

छतरपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग में कथित रिश्वतखोरी के मामले में सागर संभागायुक्त ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) दिनेश कुमार दीक्षित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, डीपीओ पर आंगनवाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया और स्थानीय समाचार पत्रों में सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में आया। कलेक्टर छतरपुर द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर संभागायुक्त अनिल सुचारी ने कार्रवाई करते हुए निलंबन आदेश जारी किया।
प्रारंभिक जांच में वीडियो में कथित रूप से पैसों के लेन-देन संबंधी बातचीत सामने आने पर इसे मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 का प्रथम दृष्टया उल्लंघन माना गया। इसके बाद मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए डीपीओ को निलंबित कर दिया गया।
निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग, सागर संभाग, सागर निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।
इस कार्रवाई को प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचार के आरोपों पर सख्त रुख अपनाने के रूप में देखा जा रहा है। मामले की आगे की जांच जारी रहेगी।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन