ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

पथरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डायल-112 स्टाफ से अभद्रता करने वाला मुख : पथरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डायल-112 स्टाफ से अभद्रता करने वाला मुख्य आरोपी अवैध कट्टे और कारतूस सहित गिरफ्तार

Jankranti Express

Tue, Aug 4, 2026

.पथरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डायल-112 स्टाफ से अभद्रता करने वाला मुख्य आरोपी अवैध कट्टे और कारतूस सहित गिरफ्तार

पथरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डायल-112 स्टाफ से अभद्रता करने वाला मुख्य आरोपी अवैध कट्टे और कारतूस सहित गिरफ्तार

दमोह। पथरिया थाना पुलिस ने डायल-112 स्टाफ से अभद्रता, शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में जिलेभर में अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना पथरिया पुलिस ने यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।

पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को ग्राम सूखा निवासी जाहर सिंह लोधी ने पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर डायल-112 पर सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के सामने आरोपी खूब सिंह लोधी और उसके साथी ने शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। जब डायल-112 स्टाफ ने समझाने का प्रयास किया तो आरोपी ने एफआरवी के पायलट से भी अभद्रता की, शासकीय कार्य में बाधा डाली तथा एक आरक्षक का मोबाइल फोन छीन लिया।

इस घटना के बाद थाना पथरिया में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था।

मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया

विवेचना के दौरान 3 अगस्त 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी जगथर तिगड्डा स्थित यात्री प्रतीक्षालय में अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी खूब सिंह लोधी (36 वर्ष), पिता भगवान सिंह लोधी, निवासी ग्राम सूखा, हाल निवासी ग्राम बरा, थाना बण्डा, जिला सागर को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस पर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 एवं 27 के तहत एक और मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नेहा गोस्वामी, उपनिरीक्षक श्यामसुंदर दुबे, सहायक उपनिरीक्षक हरगोविंद पटैल, आरक्षक रमाकांत, अमन, मनीष रोहित, कृष्णकुमार, अनुराग, अक्षय मिश्रा एवं अमित चौधरी का विशेष योगदान रहा।

जन क्रांति एक्सप्रेस

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें