ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

बटियागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 पेटी अवैध देशी मसाला शराब व चार पह : बटियागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 पेटी अवैध देशी मसाला शराब व चार पहिया वाहन जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Jankranti Express

Fri, Jul 10, 2026

बटियागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 पेटी अवैध देशी मसाला शराब व चार पहिया वाहन जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

बटियागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 पेटी अवैध देशी मसाला शराब व चार पहिया वाहन जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

बटियागढ़ (दमोह)। दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 पेटी देशी मसाला शराब और एक चार पहिया वाहन जब्त किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी रजनी शुक्ला के नेतृत्व में बटियागढ़ पुलिस ने भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं के सहयोग से टेड़ा आम के पास शाम करीब 6 बजे दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से ले जाई जा रही 13 पेटी देशी मसाला शराब एवं एक फोर व्हीलर वाहन जब्त किया।

पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य संदिग्ध मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर फरार आरोपियों और अवैध शराब के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें