DAV पब्लिक स्कूल में ध्यान सत्र का आयोजन, विद्यार्थियों को कराया ध्यान : भोपाल। डीएवी पब्लिक स्कूल, पिपलानी बीएचईएल भोपाल में 22 अगस्त 2026 को विद्यार्थियों के लिए विशेष मेडिटेशन (ध्यान) सत्र क
Jankranti Express
Sat, Aug 22, 2026
DAV पब्लिक स्कूल में ध्यान सत्र का आयोजन, विद्यार्थियों को कराया ध्यान एवं मानसिक एकाग्रता का अभ्यास

भोपाल। डीएवी पब्लिक स्कूल, पिपलानी बीएचईएल भोपाल में 22 अगस्त 2026 को विद्यार्थियों के लिए विशेष मेडिटेशन (ध्यान) सत्र का आयोजन किया गया। सत्र का संचालन अमरेश गोस्वामी द्वारा किया गया।
सत्र के दौरान विद्यार्थियों को ध्यान के माध्यम से मन को शांत रखने, एकाग्रता बढ़ाने और सकारात्मक सोच विकसित करने के संबंध में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने ध्यान अभ्यास में सहभागिता करते हुए मानसिक शांति एवं आत्मअनुशासन के महत्व को समझा।
अमरेश गोस्वामी ने विद्यार्थियों को नियमित ध्यान और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान से विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान एकाग्रता बनाए रखने तथा तनावपूर्ण परिस्थितियों में मन को संतुलित रखने में सहायता मिल सकती है।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस सत्र में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ की सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके मानसिक एवं भावनात्मक संतुलन को बढ़ावा देना रहा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन