शिकायत का असर: कलेक्टर के निरीक्षण के बाद फुटेरा में सड : बटियागढ़। ग्राम फुटेरा में सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत का तत्काल असर देखने को मिला। ग्रामीणों
Jankranti Express
Sun, Aug 30, 2026
शिकायत का असर: कलेक्टर के निरीक्षण के बाद फुटेरा में सड़क निर्माण कार्य शुरू

बटियागढ़। ग्राम फुटेरा में सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत का तत्काल असर देखने को मिला। ग्रामीणों ने शनिवार को भ्रमण के दौरान दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव को सड़क की समस्या से अवगत कराया था। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
कलेक्टर के निर्देश के बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विभाग द्वारा ग्राम फुटेरा में सड़क संबंधी कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सड़क पर काम शुरू होने से ग्रामीणों में राहत और खुशी का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की स्थिति को लेकर परेशानी बनी हुई थी। कलेक्टर के समक्ष समस्या रखने के अगले ही दिन कार्रवाई शुरू होने से ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार जताया।
ग्रामीणों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई ने यह संदेश दिया है कि प्रशासन तक पहुंचने वाली जनसमस्याओं का समयबद्ध तरीके से निराकरण किया जा सकता है।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन