ब्रेकिंग

जनसुविधा का प्रभावी माध्यम बनी मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी की जनसुनवाई, 81 आवेदनों पर हुई सुनवाई

बटियागढ़: अवैध शराब पकड़वाने पर संगठन कार्यकर्ताओं को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

दमोह: कुम्हारी पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया घोड़ा चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार, घोड़ा बरामद

पटेरा: वायरल वीडियो में सील कृषि विभाग से देर रात सामग्री निकालने का दावा, प्रशासनिक जांच की उठी मांग

दमोह: "मैं कौन हूं?"— इसी प्रश्न का उत्तर समझाता है गुरु, गायत्री शक्तिपीठ में गुरुपूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा के साथ संपन्

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

बटीयागढ़: कृषि मंडी की अव्यवस्था से भड़के किसान, दमोह-छतरपुर हाईवे पर : बटीयागढ़: कृषि मंडी की अव्यवस्था से भड़के किसान, दमोह-छतरपुर हाईवे पर लगाया चक्का जाम

Jankranti Express

Fri, Jul 31, 2026

...बटीयागढ़: कृषि मंडी की अव्यवस्था से भड़के किसान, दमोह-छतरपुर हाईवे पर लगाया चक्का जाम

बटीयागढ़: कृषि मंडी की अव्यवस्था से भड़के किसान, दमोह-छतरपुर हाईवे पर लगाया चक्का जाम

बटीयागढ़, दमोह। बटीयागढ़ कृषि मंडी में कई दिनों से तौल नहीं होने और बारदाने की कमी से परेशान किसानों का सब्र शनिवार को टूट गया। मंडी में 3 से 4 दिनों से अपनी उपज की तौल का इंतजार कर रहे सैकड़ों किसानों ने दमोह-छतरपुर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।

किसानों का आरोप है कि मंडी में पर्याप्त बारदाना उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिसके कारण तौल कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। कई किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में उपज लेकर कई दिनों से मंडी परिसर में रुके हुए हैं। वहीं खुले में रखी फसल के खराब होने का खतरा भी बढ़ गया है।

बटीयागढ़: कृषि मंडी की अव्यवस्था से भड़के किसान, दमोह-छतरपुर हाईवे पर लगाया चक्का जाम

किसानों के प्रदर्शन के चलते दमोह-छतरपुर हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार कोमल अठया और पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा किसानों से चर्चा कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।

प्रदर्शन कर रहे किसानों की मांग है कि मंडी में तत्काल पर्याप्त बारदाना उपलब्ध कराया जाए और सभी किसानों की उपज की तौल शीघ्र शुरू कराई जाए, ताकि उन्हें और अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

जन क्रांति एक्सप्रेस लगातार इस खबर पर अपनी नजर बनाए हुए है। किसानों की मांगों पर प्रशासन क्या निर्णय लेता है, इसकी अपडेट भी आपको सबसे पहले उपलब्ध कराई जाएगी।

बटियागढ़ से विनोद उदयनीय की रिपोर्ट

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें