ब्रेकिंग

जनसुविधा का प्रभावी माध्यम बनी मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी की जनसुनवाई, 81 आवेदनों पर हुई सुनवाई

बटियागढ़: अवैध शराब पकड़वाने पर संगठन कार्यकर्ताओं को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

दमोह: कुम्हारी पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया घोड़ा चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार, घोड़ा बरामद

पटेरा: वायरल वीडियो में सील कृषि विभाग से देर रात सामग्री निकालने का दावा, प्रशासनिक जांच की उठी मांग

दमोह: "मैं कौन हूं?"— इसी प्रश्न का उत्तर समझाता है गुरु, गायत्री शक्तिपीठ में गुरुपूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा के साथ संपन्

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

बटियागढ़: अवैध शराब पकड़वाने पर संगठन कार्यकर्ताओं को मिली जान से मारन : बटियागढ़: अवैध शराब पकड़वाने पर संगठन कार्यकर्ताओं को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Jankranti Express

Sun, Aug 2, 2026

बटियागढ़: अवैध शराब पकड़वाने पर संगठन कार्यकर्ताओं को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

बटियागढ़: अवैध शराब पकड़वाने पर संगठन कार्यकर्ताओं को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

दमोह। जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र की केरबना चौकी अंतर्गत ग्राम खडैरी में अवैध शराब पकड़वाने के बाद भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं को कथित रूप से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। संगठन ने आरोप लगाया है कि शराब माफियाओं ने मौके पर पहुंचकर शराब छुड़ाने का प्रयास किया और विरोध करने पर कार्यकर्ताओं को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

संगठन के ब्लॉक कोषाध्यक्ष जयकुमार नामदेव ने बताया कि 30 जुलाई की रात करीब 9 बजे संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना देकर दो पेटी अवैध शराब पकड़वाई। उनका आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले काली फिल्म लगी स्कॉर्पियो से कुछ लोग मौके पर पहुंचे और शराब छुड़ाने का प्रयास किया। विरोध करने पर कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी दी गई।

जयकुमार नामदेव के अनुसार संगठन पिछले 15 वर्षों से पुलिस को सूचना देकर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करवा रहा है और अब तक 2,500 से अधिक स्थानों पर अवैध शराब पकड़वाई जा चुकी है। उनका आरोप है कि बटियागढ़ थाना क्षेत्र में शराब माफियाओं में पुलिस और आबकारी विभाग का भय नहीं दिखाई देता तथा क्षेत्र में काली फिल्म लगी चार पहिया वाहनों से अवैध शराब की सप्लाई की जाती है।

संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि शराब पकड़वाने के कुछ देर बाद काले रंग की स्कॉर्पियो से 8 से 9 लोग लाठी और लोहे की रॉड लेकर पहुंचे तथा जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने दावा किया कि वे उनमें से कुछ लोगों की पहचान करते हैं। संगठन ने जिन लोगों के नाम बताए हैं, उनमें अमजद खान, राहुल राय, सचिन राठौर, नीरज पटेल, आकाश आदिवासी, बलराम उर्फ बल्लू, पप्पू अहिरवाल और संतोष अहिरवाल सहित अन्य लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है।

हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और आरोपित पक्ष का बयान अभी सामने नहीं आया है।

चौकी प्रभारी मनीष यादव ने बताया कि मामले में उपलब्ध वीडियो और फोटो के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें