ब्रेकिंग

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात का खुलासा, करीब 80 हजार रुपये का माल बरामद; एक आरोपी फरार हटा। थाना हटा क्षेत्र

घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

एक माह से चल रहे हरे राम महामंत्र संकीर्तन का हुआ समापन, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

छोटे से घर से निकला अंशकुमार, अग्निवीर बनकर बना बटियागढ़ का गौरव : बटियागढ़। छोटे से घर से निकले अंशकुमार गुप्ता ने बड़े सपने को अपनी मेहनत और लगन के दम पर साकार कर पूरे बटियागढ़ क्षेत्र

Jankranti Express

Mon, Aug 17, 2026

छोटे से घर से निकला अंशकुमार, अग्निवीर बनकर बना बटियागढ़ का गौरव

छोटे से घर से निकला अंशकुमार, अग्निवीर बनकर बना बटियागढ़ का गौरव

बटियागढ़। छोटे से घर से निकले अंशकुमार गुप्ता ने बड़े सपने को अपनी मेहनत और लगन के दम पर साकार कर पूरे बटियागढ़ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पिता बसंत गुप्ता के पुत्र अंशकुमार का अग्निवीर के रूप में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।

छोटे से घर से निकला अंशकुमार, अग्निवीर बनकर बना बटियागढ़ का गौरव

अग्निवीर के रूप में चयन के बाद अंशकुमार पहली बार अपने नगर बटियागढ़ पहुंचे, जहां क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर और पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान युवाओं और नागरिकों में खासा उत्साह नजर आया तथा देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।

अपने बेटे के सम्मान और उपलब्धि को देखकर पिता बसंत गुप्ता भावुक हो उठे। उन्होंने बेटे को बचपन से संघर्ष करते हुए आगे बढ़ते देखा है। अंशकुमार की सफलता उनके लिए गर्व और खुशी का भावुक क्षण रही।

अंशकुमार की यह उपलब्धि केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे बटियागढ़ क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। सीमित संसाधनों के बावजूद देशसेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए उनका संघर्ष और सफलता प्रेरणादायक है।

छोटे से घर से निकला बेटा, बड़े सपनों के साथ आगे बढ़ा और आज पूरे बटियागढ़ की शान बन गया।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें