ब्रेकिंग

अवैध शराब के खिलाफ गांव-गांव फूट रहा गुस्सा, पौड़ी के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान के तहत मानस भवन में आयोजन, रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

21 गांवों की सूची सौंपकर जांच और वैधानिक कार्रवाई की मांग कुम्हारी/दमोह। सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब

राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वनभूमि पर चला जेसीबी, स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण जमींदोज

निकलेगी 1113 मीटर लंबी विशाल चुनरी यात्रा

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: गायत्री शक्तिपीठ पर बसंत पर्व संपन्न

admin

Tue, Feb 4, 2025
गायत्री शक्तिपीठ पर बसंत पर्व संपन्न स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ दमोह पर गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का वसंत पर्व आध्यात्मिक जन्मदिवस के रूप बोध दिवस के रूप में हर्षोल्लास एवं जप तप यज्ञ एवं दीप यज्ञ के साथ मनाया गया। प्रातः सूर्योदय से सूर्यास्त तक गायत्री महामंत्र का सामूहिक अखंड जप, प्रातः दैनिक यज्ञ के साथ 1 दीक्षा संस्कार,1 पुंसवन संस्कार और 2 विद्यारंभ संस्कार कराए गए।पंडित वीरेंद्र गर्ग ने यज्ञ संपन्न कराते हुए वीणा पाणी मां सरस्वती का पूजन अर्चन के पश्चात आचार्य श्रीराम शर्मा जी का पूजन कराते हुए बतलाया कि 15 वर्ष की आयु में आज ही के दिन वर्ष 1926 में गुरुदेव को आत्मबोध हुआ,उनके गुरु सर्वेश्वरानंद जी ने दर्शन देकर उन्हें 24 वर्षों तक गायत्री साधना करने का निर्देश दिया और उसे भारतीय संस्कृति के पुनरुद्धार में समर्पित करने कहा। शाम को दीप यज्ञ में परिव्राजक के सी गुप्ता द्वारा बसंती चोला रंग डालो गीत गाकर सभी को देशप्रेम से उत्प्रेरित कर दिया।दीपयज्ञ का संचालन जिला समन्वयक बी पी गर्ग द्वारा करते हुए वसंत पंचमी पर्व के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें