ब्रेकिंग

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात का खुलासा, करीब 80 हजार रुपये का माल बरामद; एक आरोपी फरार हटा। थाना हटा क्षेत्र

घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

एक माह से चल रहे हरे राम महामंत्र संकीर्तन का हुआ समापन, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

बांदकपुर धाम में भव्य कॉरिडोर निर्माण को लेकर बांसा में : बांसा। प्रसिद्ध हिंदू तीर्थक्षेत्र बांदकपुर धाम में प्रस्तावित भव्य कॉरिडोर निर्माण को लेकर मंगलवार को बांसा क्षेत्र क

Jankranti Express

Tue, Aug 25, 2026

बांदकपुर धाम में भव्य कॉरिडोर निर्माण को लेकर बांसा में मंथन, श्रद्धालुओं ने उठाई जल्द कार्य पूरा कराने की मांग

बांदकपुर धाम में भव्य कॉरिडोर निर्माण को लेकर बांसा में मंथन, श्रद्धालुओं ने उठाई जल्द कार्य पूरा कराने की मांग

बांसा। प्रसिद्ध हिंदू तीर्थक्षेत्र बांदकपुर धाम में प्रस्तावित भव्य कॉरिडोर निर्माण को लेकर मंगलवार को बांसा क्षेत्र के राम मंदिर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के धर्मप्रेमी नागरिकों और श्रद्धालुओं ने कॉरिडोर निर्माण की प्रगति, कार्य की गति, गुणवत्ता, समय-सीमा और अतिक्रमण जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि बांदकपुर धाम में कॉरिडोर निर्माण का कार्य करीब डेढ़ वर्ष से जारी है, लेकिन इसकी गति को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों में सवाल हैं। उनका कहना है कि जिले के बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं को कॉरिडोर की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजना की पर्याप्त जानकारी नहीं मिल पा रही है।

सावन में बैठकों के जरिए उठ रही आवाज

सावन के महीने में बांदकपुर धाम के विकास और कॉरिडोर निर्माण को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकों का दौर चल रहा है। इसी क्रम में बांसा में हुई बैठक में लोगों ने कहा कि बांदकपुर धाम केवल स्थानीय आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि जिले और प्रदेश के श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है। ऐसे में कॉरिडोर निर्माण को लेकर पारदर्शिता और स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए।

अतिक्रमण को बताया बड़ी बाधा

बैठक में कॉरिडोर निर्माण में अतिक्रमण को बड़ी बाधा बताते हुए इसके समाधान की आवश्यकता जताई गई। उपस्थित धर्मप्रेमियों ने कहा कि विकास कार्य में आने वाली बाधाओं को प्रशासन, मंदिर ट्रस्ट और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से दूर किया जाना चाहिए, ताकि बांदकपुर धाम का विकास कार्य निर्धारित गति से आगे बढ़ सके।

बैठक में सर्वसम्मति से मांग उठाई गई कि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, दमोह सांसद, क्षेत्रीय विधायक, मंदिर ट्रस्ट कमेटी और जिला प्रशासन बांदकपुर कॉरिडोर निर्माण की प्रगति, कार्ययोजना, गुणवत्ता और समय-सीमा को लेकर श्रद्धालुओं एवं आमजन के सामने स्पष्ट जानकारी रखें।

श्रद्धालुओं ने कहा कि बांदकपुर धाम के भव्य स्वरूप को लेकर जिले के लोगों की बड़ी अपेक्षाएं हैं। इसलिए निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कॉरिडोर का कार्य पूरा किया जाना चाहिए।

बैठक में माधव शुक्ला, ऋषि राज परिहार, रामजी सोनी, आदर्श तिवारी, डॉ. अनिल मिश्रा, ब्रजेश सोनी, दीपक राजपूत, चंद्रपाल परिहार, चंदू बरडिया, अभिषेक राजपूत, राम मंदिर पंडित भोले पौराणिक, ओम शंकर तिवारी, पवन मिश्रा एवं बांदकपुर धाम से राम गौतम सहित क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित रहे।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें