ब्रेकिंग

गड़ोही के ग्रामीणों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, कथित शराब बिक्री पर रोक और जांच की मांग; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर

मगरोन थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने एक व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर शुरू की पूछताछ; एसपी, एसडीओपी और प्रशिक्षु डीएसपी

आईजी इरशाद वली का औचक निरीक्षण! पथरिया-देहात थाने में सख्त निर्देश अपराध और बीट सिस्टम पर फोकस

चार दिन से शिक्षक विहीन प्राथमिक शाला, 41 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

169वां राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस मनाया गया

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: बकस्वाहा के रूपेश जैन ने उत्तीर्ण की नेट परीक्षा, क्षेत्र का नाम रोशन

admin

Sat, Oct 19, 2024

बकस्वाहा के रूपेश जैन ने उत्तीर्ण की नेट परीक्षा, क्षेत्र का नाम रोशन

विनोद कुमार जैन

बकस्वाहा: नगर के युवा प्रतिभाशाली रूपेश जैन ने हाल ही में यूजीसी नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) में सफलता प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। गुरुवार को जारी हुए यूजीसी नेट रीएग्जाम जून 2024 के परीक्षा परिणामों में रूपेश ने राजनीति विषय से असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी एडमिशन के लिए 92.19 परसेंटाइल के साथ क्वालिफाई किया है।   रूपेश जैन का शैक्षणिक सफर उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर और पत्रकारिता में भी स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। उनकी शिक्षा और अनुभव ने उन्हें अपने क्षेत्र में एक नई दिशा देने की प्रेरणा दी है।   उनका दृष्टिकोण बकस्वाहा की खबरों और मुद्दों पर भी बेहद मौलिक है, जो सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर गहरी समझ को दर्शाता है। रूपेश की इस उपलब्धि पर बकस्वाहा के पत्रकार, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई दी है, और उनके भविष्य के शोध कार्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।   रूपेश जैन की सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह समूचे बकस्वाहा क्षेत्र के लिए प्रेरणास्त्रोत भी है। अब वे आगे बढ़कर पीएचडी कर शोध कार्य करने की योजना बना रहे हैं, जिससे वे समाज और अपने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें