ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत बस स्टैंड पर जागरूकता कार्यक्रम, दि : नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत बस स्टैंड पर जागरूकता कार्यक्रम, दिलाई शपथ

Jankranti Express

Sun, Jul 19, 2026

नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत बस स्टैंड पर जागरूकता कार्यक्रम, दिलाई शपथ

नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत बस स्टैंड पर जागरूकता कार्यक्रम, दिलाई शपथ

दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया एवं सीएसपी एच.आर. पांडे के मार्गदर्शन में रविवार शाम दमोह बस स्टैंड पर "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अवकाश से लौटे कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार ने नागरिकों, यात्रियों, ऑटो चालकों एवं दुकानदारों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और पूरे समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को नशे से दूर रहकर दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए।

नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत बस स्टैंड पर जागरूकता कार्यक्रम, दिलाई शपथ

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशा न करने एवं समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से बचाने के लिए जागरूकता फैलाएं और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिलेभर में "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान लगातार चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाकर उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में प्रधान आरक्षक नरेंद्र, राजेश, आरक्षक जितेंद्र, भूपेंद्र पांडे तथा ओपी रैकवार सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें