सुनवाहा की राशन दुकान में अनियमितता के आरोप, तीन माह के अंगूठे पर मिला : सुनवाहा की राशन दुकान में अनियमितता के आरोप, तीन माह के अंगूठे पर मिला सिर्फ एक माह का राशन बकस्वाहा। बकस्वाहा ब्लॉक के
Jankranti Express
Wed, Jul 22, 2026
सुनवाहा की राशन दुकान में अनियमितता के आरोप, तीन माह के अंगूठे पर मिला सिर्फ एक माह का राशन

बकस्वाहा। बकस्वाहा ब्लॉक के ग्राम सुनवाहा स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में राशन वितरण में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि उनसे लगातार तीन माह तक पीओएस (POS) मशीन पर अंगूठा लगवाया गया, लेकिन बदले में केवल एक माह का राशन ही दिया गया।

हरबल लोधी, राजेंद्र लोधी सहित कई उपभोक्ताओं की शिकायत पर तहसीलदार सुनील कुमार ने उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई उपभोक्ताओं ने बताया कि तीन माह का बायोमेट्रिक सत्यापन कराने के बावजूद उन्हें एक माह का ही राशन मिला। उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने या विरोध करने पर उनका नाम राशन सूची से काटने की धमकी दी जाती है।
निरीक्षण में सामने आईं अनियमितताएं
निरीक्षण के समय दुकान पर केवल गेहूं का वितरण किया जा रहा था। वहीं, सूत्रों के अनुसार दुकान के अभिलेखों में 5,100 किलोग्राम से अधिक चावल का स्टॉक दर्ज है, जबकि दुकान संचालक ने तहसीलदार को केवल लगभग 1,700 किलोग्राम चावल उपलब्ध होना बताया। इससे शेष चावल के स्टॉक को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
जांच के दौरान गेहूं के कट्टे भी अव्यवस्थित हालत में मिले, जिससे वास्तविक स्टॉक का सत्यापन करने में कठिनाई हुई। उपभोक्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा बकाया राशन दिलाने की मांग की है।
तहसीलदार ने कहा
तहसीलदार सुनील कुमार ने बताया,
"शिकायत मिलने पर सुनवाहा स्थित राशन दुकान का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान अनियमितताएं सामने आई हैं। प्रतिवेदन तैयार कर लिया गया है और नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।"
न्यूज विनोद कुमार जैन बक्सवाहा
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन