ब्रेकिंग

डायल-112 की मदद से स्थानीय लोगों ने पहुंचाया हटा सिविल अस्पताल, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार

हत्या के मामले में 3 महीने से फरार ₹5 हजार का इनामी आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

रात में हादसे रोकने दमोह पुलिस की पहल, आवारा मवेशियों के सींगों और गले में लगाए रेडियम बेल्ट दमोह। रात के समय बाईपास और

जिलेभर में एक साथ चला सघन अभियान, गुंडा-निगरानी बदमाशों के ठिकानों पर दबिश; अवैध शराब, सट्टा और हथियार के मामलों में भी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, बोले—दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा; सीमावर्ती क्षेत्रों में

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

हत्या के मामले में 3 महीने से फरार ₹5 हजार का इनामी आरो : हत्या के मामले में 3 महीने से फरार ₹5 हजार का इनामी आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

Jankranti Express

Thu, Sep 10, 2026

हत्या के मामले में 3 महीने से फरार ₹5 हजार का इनामी आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

हत्या के मामले में 3 महीने से फरार ₹5 हजार का इनामी आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

दमोह। थाना दमोह देहात क्षेत्र में हत्या के मामले में घटना के बाद से फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर विधिवत जब्त किया गया है।

पुलिस प्रेस नोट के अनुसार थाना दमोह देहात के अपराध क्रमांक 379/2026 में धारा 103(1), 296(बी), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज है। मामले में आरोपी दुग्गी उर्फ दुर्गेश सेन पिता परसू सेन, उम्र 25 वर्ष, निवासी किशुनतलैया, जिला दमोह घटना दिनांक से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे 9 सितंबर 2026 को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया।

विवाद के दौरान चाकू से किया था वार

पुलिस के मुताबिक 13 जून 2026 की रात ग्राम रामपुर निवासी फरियादी हरिदास पटैल के घर की पुरानी बखरी में आरोपियों का विवाद हुआ था। इस दौरान फरियादी और उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इसी दौरान दुग्गी उर्फ दुर्गेश सेन ने फरियादी के पिता माखन पटैल की छाती में चाकू से वार किया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद थाना दमोह देहात में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। प्रकरण में पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि मुख्य आरोपी दुग्गी उर्फ दुर्गेश सेन लगातार फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था।

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र से मिली लोकेशन

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। तकनीकी माध्यमों और मुखबिर तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को आरोपी के उत्तर प्रदेश में मौजूद होने की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश पहुंचकर घेराबंदी और दबिश की कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर जब्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगी (IPS) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत भदौरिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री एच.आर. पाण्डेय के निर्देशन में की गई।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी दमोह देहात निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय, चौकी प्रभारी नरसिंहगढ़ उपनिरीक्षक रोहित द्विवेदी, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र लोधी, आरक्षक अनिरुद्ध दांगी, कमल ठाकुर एवं जीवन तथा साइबर सेल से प्रधान आरक्षक सौरभ टंडन, राकेश आठया और आरक्षक मयंक दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें