बसिया निवासी युवक की सुनार नदी में डूबने से मौत, चार माह पूर्व कुत्ते : बसिया निवासी युवक की सुनार नदी में डूबने से मौत, चार माह पूर्व कुत्ते के काटने से था बीमार। बटियागर । बटियागढ़ थाना क
Jankranti Express
Wed, Jul 15, 2026
बसिया निवासी युवक की सुनार नदी में डूबने से मौत, चार माह पूर्व कुत्ते के काटने से था बीमार।
बटियागर । बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बसिया निवासी 22 वर्षीय अर्जुन प्रजापति की मंगलवार सुबह सुनार नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।
ग्राम पंचायत बसिया के वर्तमान सरपंच बलवान सिंह लोधी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9:00-9:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि अर्जुन का शव सुनार नदी में मिला है। सूचना पर जब वे मौके पर पहुंचे तो शव नदी किनारे पड़ा था।
सरपंच के अनुसार, लगभग चार माह पूर्व बटियागढ़ गांव में एक पागल कुत्ते ने तीन-चार लोगों को काटा था, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उसी कुत्ते ने अर्जुन को भी काट लिया था। परिजनों ने तत्काल इलाज कराया था। और अर्जुन ठीक भी हो गया था।
बलवान सिंह ने बताया कि दवा कराने के 7-10 दिन बाद अर्जुन के व्यवहार में बदलाव दिखने लगा था। उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। वह कभी दीदी तो कभी बुआ के यहां रहने लगा था।
परसों वह बुआ के यहां से लौटा था और खरा गांव में अपनी दीदी के यहां चला गया था। सोमवार रात वह घर आया था। मंगलवार को वह मौसी के यहां जाने के लिए निकला था, लेकिन वहां पहुंचा ही नहीं और रास्ते में सुनार नदी के पास यह हादसा हो गया।
सरपंच ने बताया कि घटना कब हुई, इसकी सही जानकारी नहीं है। मंगलवार सुबह 9:00-9:30 बजे के आसपास उन्हें घटना की सूचना मिली। पुलिस को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन