ब्रेकिंग

घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

एक माह से चल रहे हरे राम महामंत्र संकीर्तन का हुआ समापन, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

जबलपुर नाका के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार मां-बेटे की मौत दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के चिरई

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्व : भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत, मनीष सोनी और लक्ष्मण तिवारी को मिली नई जिम्मेदारी

Jankranti Express

Sun, Sep 6, 2026

भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत, मनीष सोनी और लक्ष्मण तिवारी को मिली नई जिम्मेदारी

भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत, मनीष सोनी और लक्ष्मण तिवारी को मिली नई जिम्मेदारी

जिला उपाध्यक्ष बने मनीष सोनी, जिला मंत्री नियुक्त हुए लक्ष्मण तिवारी; भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

दमोह। भारतीय जनता पार्टी के संगठन में जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों का जिला भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति एवं जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे द्वारा जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में भाजयुमो आयाम प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सह-संयोजक मनीष सोनी को भाजपा जिला उपाध्यक्ष तथा भाजपा नेता लक्ष्मण तिवारी को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत, मनीष सोनी और लक्ष्मण तिवारी को मिली नई जिम्मेदारी

नियुक्ति के बाद जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल पटेल, जिला महामंत्री महेश पटेल एवं रामेश्वर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, अमित बजाज (गोलू), राघवेन्द्र परिहार, जिला मंत्री भरत यादव, पूर्व जिला महामंत्री पंडित सतीश तिवारी, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी प्रिंस जैन, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा सहित विभिन्न मंडलों एवं मोर्चों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत, मनीष सोनी और लक्ष्मण तिवारी को मिली नई जिम्मेदारी

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेई, मोनू चौरसिया, नगर महामंत्री अरुण सोनी, सिंकदर खरारे, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी राजीव राय सावजी, नगर उपाध्यक्ष सोनू यादव, अनुपम सोनी, दिलीप चौरसिया, देवल कोरी, मोंटी रायकवार, रीतेश सोनी, रिंकू गोस्वामी, हरि रजक, शिवशंकर कुशवाहा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष राजुल चौराहा, नगर महामंत्री शिवेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा युवा नेता मोंटी रायकवार ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने किया।

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष मनीष सोनी एवं जिला मंत्री लक्ष्मण तिवारी ने अपनी नियुक्ति के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, आनंद विभाग मंत्री लखन पटेल, सांसद राहुल सिंह लोधी, विधायक जयंत मलैया एवं उमादेवी खटीक के प्रति आभार व्यक्त किया।

दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने और पार्टी संगठन को मजबूत करने की बात कही।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें