अजब धाम चौकी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, चौकी प्रभारी ने : अजब धाम। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फतेहपुर पुलिस चौकी अंतर्गत अजब धाम चौकी परिसर में आजादी का पर्व धूमधाम और उत्साह
Jankranti Express
Sun, Aug 16, 2026
अजब धाम चौकी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, चौकी प्रभारी ने किया ध्वजारोहण

अजब धाम। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फतेहपुर पुलिस चौकी अंतर्गत अजब धाम चौकी परिसर में आजादी का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह ठाकुर ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद पुलिस स्टाफ ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया।
इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान चौकी परिसर में स्थानीय गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

पुलिस की ओर से उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और उनका स्वागत किया गया। बारिश के बीच भी राष्ट्रीय पर्व को लेकर लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल नजर आया।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन