ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

फुटेरा कला में पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर जागरूकता शिविर का आयोजन : महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

Jankranti Express

Fri, Sep 19, 2025

फुटेरा कला में पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर जागरूकता शिविर का आयोजन

बटियागढ़ (दमोह)।

सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर) के अंतर्गत बटियागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत फुटेरा कला में बुधवार को महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पोषण प्रदर्शनी, स्वास्थ्य जांच शिविर एवं पंचायत परिसर की सफाई अभियान भी चलाया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर सीमा गोस्वामी, अनिता जैन, सुनीता साहू, रजनी जैन, मेहरूननिशा, लक्ष्मी पटेल तथा स्वास्थ्य विभाग से संगीता लोधी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। साथ ही पंचायत सचिव एवं सरपंच ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।

शिविर में महिलाओं को संतुलित आहार, कुपोषण से बचाव, बच्चों और गर्भवती महिलाओं की देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया।

पोषण प्रदर्शनी में हरी सब्जियां, अनाज, दालें, फल एवं पौष्टिक आहार के महत्व को समझाया गया। उपस्थित जनसमूह को बताया गया कि उचित खानपान और स्वच्छता से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।

इस दौरान पंचायत परिसर की साफ-सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने और स्वस्थ रहने का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और बच्चे शामिल हुए और उन्होंने विभागीय टीम से उपयोगी जानकारी प्राप्त की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें