बकायन में गूंजा ‘हरे राम’ का महामंत्र, मंत्री लखन पटेल : एक माह से चल रहे हरे राम महामंत्र संकीर्तन का हुआ समापन, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी
Jankranti Express
Sat, Sep 12, 2026
बकायन में गूंजा ‘हरे राम’ का महामंत्र, मंत्री लखन पटेल ने हवन-पूजन में की सहभागिता

एक माह से चल रहे हरे राम महामंत्र संकीर्तन का हुआ समापन, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी
पथरिया। पथरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बकायन स्थित श्री श्री 1008 श्री देव इमला वाले हनुमान जी महाराज मंदिर में एक माह से चल रहे हरे राम महामंत्र संकीर्तन का धार्मिक वातावरण के बीच समापन हुआ। समापन अवसर पर आयोजित हवन-पूजन एवं भंडारे में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री लखन पटेल शामिल हुए।
मंत्री लखन पटेल ने मंदिर पहुंचकर श्री इमला वाले हनुमान जी महाराज के दर्शन कर विधि-विधान से हवन-पूजन किया। इसके बाद आयोजित भंडारे में शामिल होकर प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही और धार्मिक आयोजन का माहौल बना रहा।
मंत्री लखन पटेल ने श्री इमला वाले हनुमान जी महाराज से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री इमला वाले हनुमान जी महाराज की कृपा क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे, यही उनकी प्रार्थना है।

श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी
एक माह तक चले महामंत्र संकीर्तन के समापन पर हवन-पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसादी ग्रहण की। धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और श्री हनुमान जी के जयकारे लगाए।
जय श्री राम। जय हनुमान।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन