ब्रेकिंग

दमोह: पटेरा कृषि केंद्र में बीज वितरण में अनियमितता का आरोप, कलेक्टर के निर्देश पर जांच शुरू

दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन की दमोह शाखा के कार्यकर्ताओं ने नशामुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए देहात थाना

गायत्री कल्पवृक्ष से मिला आदर्श जीवन का संदेश, गायत्री महामंत्र के नौ गुणों का किया गया प्रेरक वर्णन

हटा: गायत्री प्रज्ञापीठ तेवरईया में श्रद्धा और साधना के साथ संपन्न हुआ दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव हटा। समीपस्थ ग्र

दमोह: 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत जबेरा के शासकीय हाई स्कूल चंडीचौपरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: "समाज के युवाओं को शिक्षा से जोड़ें और नशे से दूर रखें" - अनुपमा सिंह लोधी

admin

Sun, Feb 16, 2025
"समाज के युवाओं को शिक्षा से जोड़ें और नशे से दूर रखें" - अनुपमा सिंह लोधी   विनोद कुमार जैन    वकस्वाहा: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय भंडारण निगम अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी का रविवार को वकस्वाहा में लोधी महासभा द्वारा नगर परिषद उपाध्याय श्रीमती नीमा देवी सिंह के नेतृत्व में ए पी एल मैरिज गार्डन पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के सदस्य, भाजपा नेत्री और बुंदेलखंड लोधी महासभा के संस्थापक सदस्य समेत समाज के प्रमुख लोग मौजूद रहे।   स्वागत समारोह में लोधी महासभा के जिला अध्यक्ष श्री छत्रपाल सिंह लोधी, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती नीमा देवी लोधी, शिक्षक रूप सिंह लोधी, देवेंद्र सिंह लोधी "केरवारा", निरपत सिंह "केरवारा", वीर सिंह लोधी "केरवारा", बहादुर सिंह लोधी, मंडल उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, रूप सिंह लोधी, अनिकेत सिंह लोधी, रितेश लोधी, शिक्षक देवी सिंह राजपूत, शैलेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सत्यम सिंह लोधी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने फूलमालाओं और पुष्प गुच्छों से श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी का स्वागत किया।   इस अवसर पर श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी ने समाज के विभिन्न मुद्दों पर गहराई से चर्चा की। उन्होंने कहा, "समाज की प्रगति के लिए हमें युवाओं को शिक्षा से जोड़ना और नशे से दूर रखना चाहिए। हम सबको समाज के प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग देना होगा। समाज को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों को सम्मानित करना और उन्हें प्रेरित करना जरूरी है, ताकि वे अपनी प्रतिभा के अनुरूप सफलता प्राप्त कर सकें।" लोधी महासभा के जिला अध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने समाज के उत्थान के लिए सभी से सहयोग की अपील की और आगामी समय में समाज का एक सम्मेलन आयोजित करने के लिए सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। शिक्षक रूप सिंह लोधी ने कार्यक्रम का संचालन किया और समाज की एकता के लिए हमेशा काम करने का संदेश दिया। देवी सिंह राजपूत ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें