ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर : 25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

Jankranti Express

Tue, Sep 15, 2026

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह

सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास : श्याम शिवहरे

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह  सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास : श्याम शिवहरे

दमोह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की निरंतर सेवा पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘सेवा और समर्पण के 25 वर्ष : सेवा संकल्प अभियान-2026’ आयोजित किया जाएगा। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक मध्यप्रदेश सहित दमोह जिले में विभिन्न जनसेवा, स्वच्छता, रक्तदान और सामाजिक सहभागिता कार्यक्रमों के माध्यम से चलाया जाएगा। अभियान की जानकारी देने के लिए जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह  सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास : श्याम शिवहरे

पत्रकार वार्ता में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला मीडिया प्रभारी एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल मीडिया प्रभारी अखिलेश सिंह घोषी तथा रानी दमयंती नगर मंडल मीडिया प्रभारी अंकित बसेड़िया मौजूद रहे।

सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में दायित्व संभाला और 26 मई 2014 को देश के प्रधानमंत्री बने। उनके संवैधानिक दायित्वों की 25 वर्षों की सेवा यात्रा देश के लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री की जनसेवा, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। अभियान में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना निरंतर दिखाई देती है। भाजपा इस अभियान को केवल पार्टी का कार्यक्रम न बनाकर जनभागीदारी का अभियान बनाने का प्रयास करेगी। जिले में रक्तदान, स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता, सेवा गतिविधियों, प्रतियोगिताओं और विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जोड़ा जाएगा।

जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनआंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास है।

ये होंगे अभियान के प्रमुख कार्यक्रम

सेवा दिवस एवं रक्तदान शिविर:

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। दमोह में वृहद रक्तदान शिविर आयोजित होगा, जिसमें युवा सहित समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता रहेगी।

‘आशीर्वाद का दीया’:

17 सितंबर की शाम 7 बजे जिले के सभी बूथों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। परिवार दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करेंगे और विकसित भारत-2047 के संकल्प में सहभागी बनेंगे।

स्वच्छता अभियान:

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जिलेभर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं:

17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विकसित भारत, प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों और विकसित भारत-2047 के विषय पर चित्रकला, ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’:

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में आए बदलावों को नाट्य एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।

‘आंगन में सेवा’:

25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों एवं माताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम होंगे। आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा तथा पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

‘सेवा की कहानी’:

सभी शक्ति केंद्रों पर प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों की सफलता की कहानियां सामने लाई जाएंगी। इनकी वीडियो रील भी तैयार की जाएंगी।

‘सेवा ज्योति कलश यात्रा—विकसित भारत का संकल्प’:

गांवों को जोड़ते हुए पदयात्रा, साइकिल रैली और बाइक रैली के माध्यम से सेवा ज्योति कलश यात्राएं निकाली जाएंगी। समापन अवसर पर विकसित भारत-2047 का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।

वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा:

वडनगर से वाराणसी तक विशेष सेवा यात्रा प्रस्तावित है। इसमें हाटकेश्वर महादेव एवं पवित्र नदियों का जल लेकर काशी पहुंचकर काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। देशभर में ऐसी 20 यात्राएं प्रस्तावित हैं, जिनमें तीन यात्राएं मध्यप्रदेश से होकर गुजरेंगी। इनमें दो यात्राओं का दमोह से होकर गुजरना प्रस्तावित है।

‘सेवा मेरा योगदान’:

अभियान के दौरान 25 प्रकार की सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक नागरिक कम से कम 25 मिनट श्रमदान कर अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज करा सकेगा।

‘सेवा सेतु’ अभियान:

सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकासखंड स्तर पर सेवा सेतु कैंप लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से पात्र नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने तथा योजनाओं की जानकारी और आवेदन प्रक्रिया में सहायता प्रदान की जाएगी।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें